भारत में इस दिन लॉन्च होगा Xiaomi 15 Ultra, कैमरा ऐसा कि सैमसंग-आईफोन भरते हैं पानी!

Xiaomi 15, Xiaomi 15 Ultra: शाओमी 15 अल्ट्रा की सबसे बड़ी खासियत इसका दमदार कैमरा सेटअप है। फोन को ग्लोबल मार्केट में क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है और ये सभी Leica द्वारा ट्यून किए गए हैं। कैमरा मॉड्यूल में 1 इंच टाइप LYT-900 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर है।

Xiaomi 15, Xiaomi 15 Ultra: यदि आप शाओमी फैन हैं और शाओमी 15 अल्ट्रा का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Ultra को इस महीने के आखिर में भारत में लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। वहीं इस फोन को बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2025 से पहले चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में भी पेश कर दिया है। बता दें कि यह फोन पहले ही घरेलू मार्केट में लॉन्च हो चुका है। Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Ultra के साथ दमदार कैमरा सेटअप मिलेगा।

Xiaomi 15 Ultra

Xiaomi 15 Ultra

Xiaomi 15, Xiaomi 15 Ultra: कब होगा लॉन्च, कितनी होगी कीमत?

X (पहले ट्विटर) पोस्ट में शाओमी इंडिया ने Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Ultra को 11 मार्च को दोपहर 12 बजे IST पर लॉन्च करने की आधिकारिक घोषणा की है। पोस्ट में अल्ट्रा मॉडल को सिल्वर क्रोम कलर ऑप्शन में भी दिखाया गया है जबकि स्टैंडर्ड मॉडल में ब्राइट सिल्वर कलरवे दिया गया है।

End of Feed