X Down In India: एलन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पहले ट्विटर) भारत में डाउन हो गया है। कई यूजर्स अपने ही अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। डाउन डिटेक्टर ने भी एक्स डाउन की पुष्टि की है। खबर लिखे जाने तक 329 लोगों ने एक्स (X Down) डाउन की रिपोर्ट की है। बता दें कि एक्स ऐसे समय में डाउन हुआ है जब भारत में आम चुनाव रिजल्ट (Lok Sabha Election 2024) की गणना चल रही है।
X Down In India
X Down: प्रोफाइल देखने में आ रही दिक्कत
यूजर्स को एक्स (पहले Twitter) प्रोफाइल देखने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यूजर्स ऐप और वेब वर्जन दोनों पर आउटेज का सामना कर रहे हैं। हालांकि, कुछ ही यूजर्स एक्स आउटेज का सामना कर रहे हैं। डाउन डिटेक्टर के अनुसार, मंगलवार दोपहर 1:32 बजे से यूजर्स ने शिकायत करना शुरू किया है। अब तक करीब 329 यूजर्स ने डाउन को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले अप्रैल में भी भारत में एक्स की सेवाएं ठप हो गई थीं, जिसमें 1 घंटे तक यूजर्स को एक्स इस्तेमाल में समस्या का सामना करना पड़ा था।
Data-Downdetector
X Down: 1 घंटे से ज्यादा ठप रहा था X
इससे पहले 11 अप्रैल को एक्स की सेवाएं ठप पड़ी थीं। डाउन डिटेक्टर के मुताबिक, उस समय माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म का यह आउटेज गुरुवार सुबह 10.44 से 11:55 तक देखा गया था। यूजर्स को प्लेटफार्म एक्सेस करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा था। आउटेज के तुरंत बाद, कई नेटिजन्स ने एक्स पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। यूजर्स का सवाल था कि क्या एक्स काम नहीं कर रहा है।
