बार-बार मुड़ने पर भी क्यों नहीं टूटती फोल्डेबल स्मार्टफोन की स्क्रीन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी

फोल्डेबल फोन की स्क्रीन एक ही चीज से नहीं बनी होती। इसके अंदर कई पतली-पतली परतें होती हैं, और हर परत का अपना काम होता है। इनमें डिस्प्ले बनाने वाली परत, टच को पहचानने वाली परत और स्क्रीन को खरोंच से बचाने वाली परत शामिल होती हैं।

दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन Google पर हर सेकंड कितनी सर्च होती है? हैरान कर देगा आंकड़ापिछले कुछ समय में स्मार्टफोन की टेक्नोलॉजी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अब स्मार्टफोन कंपनियां फोल्डेबल स्मार्टफोन्स पर फोकस कर रही हैं। टेक जायंट एप्पल भी अब फोल्डेबल फोन्स की दुनिया में कदम रख चुकी है और कंपनी ने अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo भी लॉन्च कर दिया है। देखने में तो फोल्डेबल स्मार्टफोन्स काफी एडवांस लगते हैं और साथ ही फीचर्स के मामले में भी काफी आगे होते हैं। इनकी सबसे खास बात यह है कि इनकी स्क्रीन बार-बार मुड़ती है, फिर भी आसानी से टूटती नहीं है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा कैसे होता है?

Foldable Smarthone

फोल्डेबल स्मार्टफोन की टेक्नोलॉजी नॉर्मल स्मार्टफोन से बेहद अलग होती है। (फोटो क्रेडिट-Digit)

आपने गौर किया होगा कि हमारे नॉर्मल स्मार्टफोन की स्क्रीन में जहां पर थोड़ा सा ज्यादा प्रेशर पड़ने पर वह टूट जाती है तो फिर फोल्डेबल स्मार्टफोन की स्क्रीन में ऐसा क्या खास होता है कि वह हजारों बार मुड़ने पर भी क्यों नहीं है। आइए आपको फोल्डेबल स्मार्टफोन की ड्यूरेबिलिटी और उसके काम करने के तरीके के बारे में बताते हैं। इसे बिल्कुल आसान भाषा में समझते हैं।

End of Feed