बारिश के मौसम में कम क्यों हो जाती है AC की ठंडक? जानिए इसके पीछे की वजहें

बारिश के मौसम में अक्सर आपने भी ऐसा महसूस किया होगा कि AC चलाने के बावजूद कमरे में गर्मी या उमस बनी हुई है और एसी पहले की तरह ठंडक नहीं दे रहा।

Monsoon AC Cooling Problem: बारिश के मौसम में तापमान भले ही गर्मियों के मुकाबले कम हो जाए, लेकिन कमरे में उमस काफी बढ़ जाती है। ऐसे में कई लोगों को लगता है कि AC पहले की तरह ठंडा नहीं कर रहा है। दरअसल, हर बार इसकी वजह AC में खराबी होना जरूरी नहीं है। बारिश के दौरान हवा में नमी बढ़ने से AC पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और कमरे में ठंडक महसूस होने का तरीका भी बदल जाता है। आइए जानते हैं बारिश के दिनों में एसी की ठंडक (ac cooling problem) किन वजहों से कम महसूस होती है-

Monsoon AC Cooling Problem

बारिश में एसी ठंडी हवा क्यों नहीं देता (AI Generated Image)

हवा में नमी बढ़ना

बारिश के मौसम में वातावरण में नमी यानी ह्यूमिडिटी काफी बढ़ जाती है। AC कमरे की हवा को ठंडा करने के साथ-साथ उसमें मौजूद कुछ नमी को भी हटाता है। जब हवा में नमी ज्यादा होती है, तो AC को आरामदायक माहौल बनाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है। इस वजह से कमरा ठंडा होने में ज्यादा समय लग सकता है और तापमान कम होने के बावजूद आपको उतनी ठंडक महसूस नहीं होती।

End of Feed