मस्क को मिल गई लड़की ! संभालेंगी ट्विटर की कमान, जानिए क्यों किया पसंद

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 12, 2023, 10:45 AM IST

Who is Linda Yaccarino: ट्विटर के वर्तमान CEO और मालिक एलन मस्क ने बताया कि उन्होंने एक महिला को कंपनी का नया CEO चुना है। वे अगले 6 हफ्तों में कंपनी से जुड़ जाएंगी।

Who is Linda Yaccarino: ट्विटर के वर्तमान CEO और मालिक एलन मस्क ने बताया कि उन्होंने एक महिला को कंपनी का नया CEO चुना है। वे अगले 6 हफ्तों में कंपनी से जुड़ जाएंगी। मस्क ट्विटर के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर होंगे। वो लंबे समय से ट्विटर के लिए नए CEO की तलाश में थे। मस्क ने नई CEO के नाम की घोषणा नहीं की है। हालांकि, वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, NBC यूनिवर्सल की टॉप ऐडवर्टाइजिंग सेल्स एग्जीक्यूटिव लिंडा याकारिनो ट्विटर की नई CEO हो सकती हैं।

Who is Linda Yaccarino

एलन मस्क के साथ लिंडा याकारिनो

लिंडा याकारिनो

ऐसे में हम यहां आपको लिंडा याकारिनो के बारे में 10 बातें बता रहे हैं...

  1. NBC यूनिवर्सल मीडिया LLC में लिंडा याकारिनो ग्लोबल ऐडवर्टाइजिंग एंड पार्टनरशिप्स की चेयरमैन हैं।
  2. NBC यूनिवर्सल के लीनियर, डिजिटल, स्ट्रीमिंग, समेत सभी ऐडवर्टाइजिंग बिजनेस लिंडा ही संभालती हैं।
  3. 2011 में NBC यूनिवर्सल मीडिया से जुड़ने के बाद उन्होंने कंपनी के लिए वन प्लेटफॉर्म क्रिएट किया था।
  4. वन प्लेटफॉर्म ने $70 बिलियन के प्रीमियम वीडियो ईकोसिस्टम को बदल दिया और रिवॉल्यूशन ला दिया।
  5. वन प्लेटफॉर्म ऐडवर्टाइजर्स को सभी स्क्रीन और फॉर्मेट में ऑडियंस तक पहुंचने में मदद करता है।
  6. एपल, गूगल जैसे ब्रांड्स के साथ कॉमर्शियल पार्टनरशिप में अपनी महारत के लिए जानी जाती हैं।
  7. वैराइटी, फॉर्च्यून, फोर्ब्स जैसे कई पब्लिकेशन उन्हें प्रभावशाली और शक्तिशाली महिला चुन चुके हैं।
  8. लिंडा याकारिनो के पास पेन स्टेट यूनिवर्सिटी से लिबरल आर्ट्स एंड टेलीकम्युनिकेशन्स की डिग्री है।
  9. याकारिनो की शादी क्लाउड पीटर माद्राजो से हुई है। दोनों इटैलियन मूल के हैं और न्यूयॉर्क में रहते हैं।
  10. याकारिनो के दो बच्चे हैं - क्रिश्चियन और मैथ्यू। मैथ्यू स्टूडियो 71 में डायरेक्टर ऑफ सेल्स हैं, क्रिश्चियन नर्स हैं।

मस्क पर बन रहे मीम्स

अरबपति के ट्विटर पर सीईओ के लिए महिला की नियुक्ति की घोषणा के बाद इंटरनेट पर सबसे बड़ी चर्चा का विषय बन गई और मीम्स की झड़ी लग गई। कई मीम्स में लंबे बालों के साथ मस्क की मॉर्फ्ड तस्वीरें लगाई गईं हैं।

End of Feed