व्हाट्सएप का नया सेफ्टी फीचर, अनजान नंबर से चैट शुरू करने से पहले दिखेगा वार्निंग मैसेज

व्हाट्सएप का नया सेफ्टी फीचर: वार्निंग में उस फोन नंबर का देश बताया जाएगा, जहां से वह नंबर रजिस्टर्ड है। इसके अलावा यह भी जानकारी मिलेगी कि वह नंबर यूजर के कॉन्टैक्ट में सेव है या नहीं और क्या उस व्यक्ति के साथ कोई कॉमन ग्रुप मौजूद है।

व्हाट्सएप सेफ्टी फीचर:ऑनलाइन ठगी और साइबर हमलों से यूजर्स को बचाने के लिए WhatsApp लगातार नए प्राइवेसी और सिक्योरिटी फीचर्स पर काम कर रहा है। अब रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप एक नए सेफ्टी फीचर को रोल आउट कर रहा है, जो यूजर्स को अनजान नंबर से आने वाले मैसेज और संभावित जोखिम वाली चैट के बारे में अलर्ट करेगा। यह नया फीचर यूजर्स को किसी अजनबी व्यक्ति से बातचीत शुरू करने से पहले ज्यादा सावधानी बरतने में मदद करेगा। बताया जा रहा है कि यह फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

WhatsApp

WhatsApp का नया सेफ्टी फीचर, अनजान नंबर से चैट शुरू करने से पहले दिखेगा वार्निंग मैसेज

अनजान चैट खोलने से पहले दिखेगा अलर्ट

फीचर ट्रैकर WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप में नया वार्निंग मैसेज फीचर देखा गया है। जब कोई यूजर किसी ऐसे नंबर से आई चैट खोलेगा, जो उसके कॉन्टैक्ट में सेव नहीं है, तो ऐप स्क्रीन पर एक सुरक्षा चेतावनी दिखा सकता है। इसका उद्देश्य यूजर्स को यह सोचने का मौका देना है कि वे किसी अनजान व्यक्ति से बातचीत आगे बढ़ाना चाहते हैं या नहीं।

End of Feed