WhatsApp एक पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्लिकेशन है। दुनियाभर में अधिकांश मोबाइल यूजर्स चैटिंग के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक करीब 3.5 बिलियन से अधिक लोग इस समय अपने फोन में वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। अपने यूजर्स के लिए वॉट्सऐप समय-समय पर नए फीचर्स लाता रहता है। अगर आप भी वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए काम खबर है। बहुत जल्द वॉट्सऐप से दूसरे मैसेजिंग ऐप पर मैसेज करने का ऑप्शन मिल सकता है।
इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप में जल्द मिल सकता है क्रॉस मैसेजिंग का फीचर।(फोटो क्रेडिट-Digit)
आपको बता दें दि हाल ही में भारतीय कंपनी Zoho की तरफ से Arattai मैसेजिंग ऐप पेश किया गया था। ऐसी लीक्स सामने आ रही हैं कि अब देसी मैसेजिंग ऐप और पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग वॉट्सऐप के बीच में बातचीत करने का रास्ता खुल सकता है। दरअसल हाल ही में Zoho के फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने कुछ समय पहले सुझाव दिया था कि मैसेजिंग ऐप्स को एक दूसरे से जुड़ने की सुविधा मिलनी चाहिए जैसे आज कि UPI ऐप्स में होता है।
वॉट्सऐप कर रहा है टेस्टिंग
कुछ ऐसी ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि वॉट्सऐप ने इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। हाल में एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है कि वॉट्सऐप इन दिनों एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिससे दूसरे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को मैसेज भेजा जा सके। मतलब अगर कोई व्यक्ति Arattai या फिर Snapchat जैसे दूसरे मैसेजिंग ऐप्लिक्शन का इस्तेमाल कर रहा है तो उसे वॉट्सऐप से भी मैसेज किया जा सकेगा।
WaBetaInfo की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
WhatsApp के अपडेट्स और अपमकिंग फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WaBetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार वॉट्सऐप इस नए फीचर को टेस्ट कर रहा है। वॉट्सऐप का यह नया फीचर यूजर्स को क्रास मैसेजिंग (Cross Messaging) की सुविधा उपलब्ध कराएगा। रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सऐप ने टेस्टिंग के दौरान इस फीचर को फिलहाल अभी यूरोप के कुछ बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट किया है। अगर टेस्टिंग सफल रहती है तो कंपनी भविष्य में दूसरे देशों में भी रोलआउट कर सकती है। WaBetaInfo के मुताबिक अभी वॉट्सऐप अपने इस फीचर की टेस्टिंग थर्ड पार्टी ऐप BirdyChat के साथ कर रही है। माना जा रहा है कि भविष्य में कंपनी की टेस्टिंग Arattai जैसे ऐप्स ऐप्स के साथ भी हो सकती है।
