नहीं खुल रहा Whatsapp... व्हाट्सऐप वेब Login में आई दिक्कत, यूजर्स बोले- Facebook पर हो रहा Redirect

WhatsApp Web को डेक्सटॉप और लैपटॉप पर खोलने में यूजर्स को बुधवार को बड़ी तकनीकी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई यूजर्स ने शिकायत की कि व्हाट्सऐप खोलते ही पेज Facebook Login पर रीडायरेक्ट हो रहा है।

भारत में बुधवार को कई यूजर्स को व्हाट्सऐप वेब (WhatsApp Web) और व्हाट्सऐप डेक्सटॉप ऐप (WhatsApp Desktop) का इस्तेमाल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डेक्सटॉप या लैपटॉप पर व्हाट्सऐप लिंक खुल नहीं रही है। यूजर्स का कहना है कि जैसे ही वे WhatsApp Web खोल रहे हैं, तो पेज सीधे फेसबुक लॉगिन (Facebook Login) पर रीडायरेक्ट हो जा रहा है।

WhatsApp Web

सबसे बड़ी परेशानी यह है कि फेसबुक अकाउंट से लॉगिन करने के बाद भी WhatsApp Web का पेज नहीं खुल रहा। इसके बजाय बार-बार 'कुकीज डिलीट (Cookies Delete) करें' का मैसेज दिखाई दे रहा है। कई यूजर्स ने बताया कि कुकीज और ब्राउजर डेटा क्लियर करने के बाद भी वही समस्या दोबारा सामने आ रही है।

End of Feed