अगर आपके पास पुराना Android स्मार्टफोन है और उसमें अभी भी WhatsApp चल रहा है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। WhatsApp ने पुराने Android वर्जन वाले स्मार्टफोन के लिए अपना सपोर्ट बंद करना शुरू कर दिया है। 8 सितंबर 2026 से Android 5.0 और Android 5.1 Lollipop पर WhatsApp Messenger और WhatsApp Business का सपोर्ट खत्म हो गया है। अब WhatsApp इस्तेमाल करने के लिए फोन में कम से कम Android 6.0 Marshmallow या उससे नया वर्जन होना जरूरी है।
ऐसे चेक करें आपके फोन में कौन सा Android वर्जन है
किन Android फोन पर नहीं चलेगा WhatsApp?
WhatsApp ने अब Android 5.0 और Android 5.1 Lollipop वाले स्मार्टफोन को अपने सपोर्टेड डिवाइस की लिस्ट से बाहर कर दिया है। यानी अगर आपका फोन इन्हीं दोनों में से किसी Android वर्जन पर चल रहा है, तो WhatsApp Messenger और WhatsApp Business का इस्तेमाल आगे परेशानी वाला हो सकता है।
वहीं, Android 6.0 Marshmallow और इसके बाद के Android वर्जन वाले फोन पर WhatsApp का सपोर्ट जारी रहेगा। Android 5.0 Lollipop को 2014 में लॉन्च किया गया था, इसलिए इस वर्जन पर चलने वाले ज्यादातर स्मार्टफोन अब काफी पुराने हो चुके हैं।
ऐसे चेक करें आपके फोन में कौन सा Android वर्जन है
यह पता करना काफी आसान है कि आपका फोन WhatsApp के लिए अभी भी सपोर्टेड है या नहीं। इसके लिए फोन की Settings खोलें और About Phone में जाएं। यहां आपको Android Version का विकल्प दिखाई देगा। अगर आपके फोन में Android 6.0 या इससे नया वर्जन है, तो इस बदलाव से आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर फोन Android 5.0 या 5.1 पर चल रहा है, तो देखें कि आपके फोन के लिए कोई सॉफ्टवेयर अपडेट उपलब्ध है या नहीं।
अपडेट मिल रहा है तो तुरंत करें इंस्टॉल
अगर आपका फोन Android 5 पर है लेकिन कंपनी ने Android 6.0 या उससे नया अपडेट उपलब्ध कराया है, तो फोन को अपडेट कर लेना बेहतर होगा। अपडेट के बाद WhatsApp का इस्तेमाल जारी रखा जा सकता है। हालांकि, अगर आपका स्मार्टफोन Android 5 पर ही अटका हुआ है और उसके लिए कोई नया Android अपडेट उपलब्ध नहीं है, तो WhatsApp चलाने के लिए आपको नया स्मार्टफोन लेना पड़ सकता है।
फोन बदलने से पहले WhatsApp चैट का बैकअप जरूर लें
अगर WhatsApp सपोर्ट खत्म होने के कारण आपको फोन बदलना पड़ रहा है, तो पुराने फोन से WhatsApp चैट का बैकअप लेना न भूलें। आप अपनी चैट का बैकअप Google Drive या लोकल स्टोरेज में रख सकते हैं। नए फोन में WhatsApp इंस्टॉल करने के बाद अपने पुराने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। इसके बाद उपलब्ध बैकअप से अपनी पुरानी चैट और जरूरी डेटा को रिस्टोर किया जा सकता है।
WhatsApp ने क्यों बंद किया पुराने Android का सपोर्ट?
WhatsApp के इस फैसले की बड़ी वजह पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम की सीमाएं और सुरक्षा से जुड़ी जरूरतें हैं। पुराने Android वर्जन पर नए फीचर्स को सपोर्ट करना और सुरक्षा अपडेट उपलब्ध कराना मुश्किल होता है। ऐसे में WhatsApp नए फीचर्स, बेहतर परफॉर्मेंस और सिक्योरिटी पर फोकस करने के लिए पुराने Android वर्जन का सपोर्ट धीरे-धीरे खत्म करता है।
