WhatsApp लाया नया धाकड़ सेफ्टी फीचर! स्कैम से रखेगा दूर, ऐसे करें इस्तेमाल

यह फीचर आपको यह तय करने का मौका देगा कि आप उस ग्रुप में रहना चाहते हैं या तुरंत उसे छोड़ना चाहते हैं। खास बात यह है कि आप चाहे ग्रुप में रहें या न रहें, ग्रुप छोड़ना पूरी तरह आसान और साइलेंट रहेगा। WhatsApp अब ऐसे फीचर्स पर भी काम कर रहा है, जिनसे यूज़र्स को अनजान नंबर से शुरू होने वाली चैट्स पर अलर्ट मिल सके।

WhatsApp Safety Overview Feature: WhatsApp ने मंगलवार को 'Safety Overview' नाम का नया फीचर लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य यूजर्स को फर्जी ग्रुप्स और स्कैमर्स से बचाना है। अगर कोई अनजान व्यक्ति आपको किसी WhatsApp ग्रुप में जोड़ता है, तो अब ऐप उस ग्रुप से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और सुरक्षा सुझाव दिखाएगा, जिससे आप तय कर सकें कि उस ग्रुप में रहना है या नहीं। यहां हम इस फीचर के बारे में और इसके इस्तेमाल के बारे में बता रहे हैं।

WhatsApp Safety Overview Feature

photo-Meta

अनजान ग्रुप में जोड़े जाने पर तुरंत मिलेगा अलर्ट

एक न्यूजरूम पोस्ट में, मेटा ने व्हाट्सएप के लिए नए सेफ्टी ओवरव्यू टूल की घोषणा की। यह टूल तब दिखाई देता है जब कोई अनजान व्यक्ति आपको किसी ऐसे व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ता है जिसे आप नहीं जानते। यह टूल आपको ग्रुप में जोड़ने वाले व्यक्ति, कुल सदस्यों की संख्या, ग्रुप बनाने वाले व्यक्ति और ग्रुप बनाने की तारीख के बारे में जानकारी दिखाता है। यानी आप ग्रुप की सभी जानकारी पहले ही देख सकते हैं और यह तय कर सकते हैं कि आपको ग्रुप में रहना है कि नहीं।

End of Feed