यूटिलिटी

EPFO ने किया बड़ा बदलाव, अब बिना इस काम के नहीं मिलेगा UAN नंबर

UMANG app UAN: EPFO के इस बदलाव से अब कर्मचारियों को अपनी कंपनी या HR विभाग पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। वे खुद ही UMANG ऐप से अपना UAN जनरेट और एक्टिवेट कर सकते हैं। जैसे ही UAN जनरेट होता है, वह अपने आप एक्टिव भी हो जाता है और कर्मचारी तुरंत e-UAN कार्ड डाउनलोड कर सकता है।

Image

यूजर्स को आधार नंबर और आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालकर OTP वेरिफिकेशन करना होगा।

UMANG app UAN: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 1 अगस्त 2025 से नया नियम लागू कर दिया है। अब नया यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) सिर्फ UMANG ऐप के जरिए ही जनरेट होगा। इसके लिए आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर और फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (FAT) जरूरी होगी।

फेस स्कैन और आधार से होगा वेरीफिकेशन

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, अब सभी नए यूएएन आवंटन केवल उमंग ऐप के माध्यम से FAT का उपयोग करके किए जाएंगे। UAN जनरेट करने की प्रक्रिया अब पूरी तरह डिजिटल और कॉन्टैक्टलेस हो गई है। यूजर्स को आधार नंबर और आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालकर OTP वेरिफिकेशन करना होगा। इसके बाद UMANG ऐप पर लाइव फेस स्कैन के जरिए पहचान की पुष्टि की जाएगी। फेस डेटा सीधे UIDAI के रिकॉर्ड से मैच किया जाएगा जिससे गलत जानकारी की संभावना खत्म हो जाती है।

UAN जनरेट और एक्टिवेट करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया:

  • सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से UMANG App और AadhaarFaceRD App को डाउनलोड करें।
  • UMANG ऐप खोलें और ‘UAN Allotment and Activation’ सर्विस पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर और उससे लिंक किया हुआ मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • मोबाइल पर आए OTP के माध्यम से वेरिफिकेशन पूरा करें।
  • ऐप में कैमरे से लाइव फेस स्कैन करें- यह आपकी पहचान को आधार डाटाबेस से मैच करेगा।
  • वेरिफिकेशन सफल होते ही SMS के जरिए आपको UAN नंबर प्राप्त होगा।
  • यह UAN अपने आप एक्टिवेट हो जाएगा और आप अपना e-UAN कार्ड UMANG ऐप या EPFO पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे।

अब कर्मचारी खुद बना सकेंगे अपना UAN

EPFO के इस बदलाव से अब कर्मचारियों को अपनी कंपनी या HR विभाग पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। वे खुद ही UMANG ऐप से अपना UAN जनरेट और एक्टिवेट कर सकते हैं। जैसे ही UAN जनरेट होता है, वह अपने आप एक्टिव भी हो जाता है और कर्मचारी तुरंत e-UAN कार्ड डाउनलोड कर सकता है। यह कार्ड नई नौकरी में जॉइनिंग के समय उपयोगी होता है।

किन्हें मिली है आधार से छूट?

EPFO ने कुछ विशेष मामलों में आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन से छूट भी दी है। इसमें नेपाल और भूटान के नागरिकों, अंतरराष्ट्रीय कामगारों और कुछ असाधारण परिस्थितियों में कंपनी द्वारा पारंपरिक तरीके से UAN जनरेट करने की अनुमति बनी रहेगी। बाकी सभी मामलों में नया नियम सख्ती से लागू रहेगा।

उमंग ऐप बना डिजिटल वरदान

UMANG (Unified Mobile Application for New-age Governance) ऐप को केंद्र सरकार ने डिजिटल इंडिया के तहत लॉन्च किया है। इसके जरिए EPFO के अलावा दर्जनों सरकारी सेवाएं एक जगह मिलती हैं। EPF मेंबर के लिए यह ऐप अब UAN जनरेशन, पासबुक देखने, KYC अपडेट और क्लेम फाइल करने जैसे कई कामों में बेहद सहायक हो गया है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article