Jio Recharge Plan Offer: रिलायंस जियो देश की नंबर एक टेलिकॉम कंपनी है। करीब 48 करोड़ लोग रिलायंस जियो की सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। जियो अपने ग्राहकों की जरूरत और सुविधा के लिए नए-नए ऑफर्स और प्लान्स लाता रहता है। जियो ने अब एक ऐसा धमाकेदार प्लान पेश कर दिया है जिसने करोड़ों मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत दे दी है। अब आप 200 रुपये से कम कीमत के रिचार्ज प्लान में ढेर सारे ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं।
जब से रिचार्ज प्लान्स महंगे हुए हैं तब से दो सिम इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। हर महीने महंगा रिचार्ज प्लान लेना मोबाइल यूजर्स के लिए एक टेंशन वाला काम बन चुका है। ग्राहकों की इसी परेशानी को दूर करने के लिए जियो ने 189 रुपये का एक धमाकेदार ऑफर पेश किया है। जियो का यह प्लान आप की जेब पर पड़ने वाले बोझ को कम करेगा।
सस्ते रिचार्ज प्लान ने करा दी मौज
Jio ने अपने करोड़ों मोबाइल यूजर्स को महंगे प्लान से छुटकारा दिलाने के लिए एक 189 रुपये का एक सस्ता और किफायती प्लान पेश किया है। इस रिचार्ज प्लान में आपको 28 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलने वाली है। इसके साथ ही आप इससे एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको सभी नेटवर्क के लिए हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
इस प्लान में जियो यूजर्स को इंटरनेट डेटा की भी सुविधा मिलती है। हालांकि कंपनी इसमें लिमिटेड मात्रा में ही डेटा उपलब्ध करा रही है। अगर आप अधिक डेटा इस्तेमाल करते हैं तो हो सकता है कि यह प्लान आपको थोड़ा निराश करे। इसमें आपको 28 दिन के लिए कुल 2GB हाई स्पीड डेटा मिलता है जिससे आप इंटरनेट से जुड़े जरूरी काम कर सकते हैं। ऐसे में यह प्लान उन ग्राहकों के लिए सबसे बेस्ट है जिन्हें इंटरनेट की जरूरत कम और कम कीमत में कॉलिंग वाला प्लान चाहिए।
यहां मिलेगा सस्ता प्लान
आज के समय में अधिकांश लोग खुद से ही UPI ऐप्स के जरिए अपने मोबाइल नंबर को रिचार्ज कर लेते हैं। अगर आप UPI ऐप से रिचार्ज करना चाहते हैं और आपको 189 रुपये का प्लान नहीं मिल रहा है तो टेंशन मत लीजिए। हम आपको इस रिचार्ज प्लान को लेने के लिए एक शानदार तरीका बताते हैं। अगर आपको Google Pay और PhonePe पर 189 का प्लान नहीं मिल रहा है तो आप इसे MyJioApp से ले सकते हैं। ऐप ओपने करने के बाद आपको नीचे के साइड में बने रिचार्ज के ऑप्शन पर जाना होगा। अगर आपको लिस्ट में 189 रुपये का प्लान नहीं मिलता तो आप इसे सर्च कर सकते हैं।
