EPFO New Rule: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है। EPFO ने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब EPFO ने UAN नंबर को जनरेट करने और उसे एक्टिवेट करने के लिए UMANG App को अनिवार्य कर दिया है। EPFO इसकी शुरुआत 7 अगस्त से करने जा रहा है। आइए आपको बदले हुए नियम की डिटेल जानकारी देते हैं।
अब जरूरी होगा ये काम
आपको बता दें कि EPFO की तरफ से कुछ दिन पहले ही नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। 30 जुलाई को एक सर्कुलर जारी करके अपने ग्राहकों नए बदलाव के बारे में अपडेट किया गया था। नए नियम के मुताबिक अब EPFO मेंबर्स के लिए आधार बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए अपना UAN जनरेट करना अनिवार्य हो गया है। इसके लिए उमंग ऐप का होना जरूरी है।
EPFO की तरफ से कुछ मेंबर्स के लिए जैसे अंतरराष्ट्रीय कर्मचारियों के लिए एंप्लायर द्वारा युनिवर्सल अकाउंट जनरेट करने के पुराने तरीके को अभी भी मंजूरी दे रखी है। लेकिन अब सभी नए UAN Aadhaar Face Authentication के जरिए ही जनरेट किए जांगे। इसका पूरा प्रॉसेस उमंग ऐप से करना होगा।
डाउनलोड कर पाएंगे डिजिटल कॉपी
EPFO की तरफ से उठाए गए इन नए कदम का सबसे बड़ा फायदा यह होने वाला है कि अब कर्मचारी खुद से ही अपने मोबाइल से यूएएन को जनरेट और एक्टिवेट कर सकता है। इसके लिए बस मोबाइल पर उमंग ऐप को डाउनलोड करके इंस्टाल करना होगा। UAN जनरेट और एक्टिवेट होने के बाद इसकी डिजिटल कॉपी भी डाउनलोड कर पाएंगे। इसके बाद वे EPFO से जुड़ने के लिए एंप्लॉयर के साथ कॉपी को शेयर कर पाएंगे।
UAN बनाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
- ऐप को इंस्टाल करने के बाद सबसे पहले
UMANG ऐप खोलें। - अब आपको UAN Allotment and Activation के ऑप्शन पर जाना होगा।
- इस ऑप्शन के जरिए आप अपने पुराने UAN नंबर को भी एक्टिव कर पाएंगे।
- अब आपको अगले स्टेप में अपना आधार नंबर और उससे जुड़ा मोबाइल नंबर डालना होगा।
- अब आपके रजिस्टर्ड नंबर पर एक ओटीपी सेंड किया जाएगा। इसे फिल करके वेरीफाई करें।
- अब आपको अगले स्टेप Face Authentication के लिए अपने चेहरे को स्कैन करना होगा।
- अगर आपने पहले से UAN नहीं बना रखा है तो नया UAN जनरेट हो जाएगा और आपको SMS भी मिल जाएगा।
पहले से बने UAN को ऐसे करें एक्टिवेट
- इसके लिए आपको UAN Activation के ऑप्शन पर जाना होगा।
- अब आपको अपना UAN नंबर, मोबाइल नंबर डालकर OTP फिल करके वेरीफिकेशन के प्रॉसेस को पूरा करना होगा।
- अगले स्टेप में आपको Face RD ऐप से अपने चेहरे को स्कैन करना होगा।
- अगर सबकुछ सही होगा तो आपके मोबाइल नंबर पर एक टेंपरेरी पासवर्ड और SMS भेज दिया जाएगा।
- आप UAN को लॉगिन करके अपना पासवर्ड बदल सकते हैं।
