WhatsApp Web पर जल्द मिल सकता है ग्रुप वॉइस और वीडियो कॉल का फीचर, टेस्टिंग शुरू

यदि आप भी WhatsApp वेब इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। अब आपको मीटिंग के लिए किसी वीडियो कॉल ऐप का इस्तेमाल नहीं करना होगा। जल्द ही आप WhatsApp Web से ग्रुप वीडियो कॉल कर सकेंगे।

इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अपने वेब वर्जन को और बेहतर बनाने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp Web यूजर्स के लिए अब ग्रुप वॉइस और वीडियो कॉलिंग फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। यह सुविधा फिलहाल कुछ चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध कराई गई है और आने वाले हफ्तों में इसे ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाया जा सकता है।

WhatsApp Web

WhatsApp Web पर जल्द मिल सकता है ग्रुप वॉइस और वीडियो कॉल का फीचर, टेस्टिंग शुरू

WhatsApp Web पर ग्रुप कॉलिंग की सुविधा

फीचर ट्रैकर WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp Web पर अब यूजर्स सीधे ब्राउजर से ग्रुप वॉइस और वीडियो कॉल शुरू कर सकेंगे। इससे पहले फरवरी में WhatsApp ने वेब वर्जन पर वन-टू-वन वॉइस और वीडियो कॉलिंग की सुविधा शुरू की थी, लेकिन ग्रुप कॉलिंग का विकल्प उपलब्ध नहीं था। नए अपडेट के बाद यूजर्स किसी भी ग्रुप चैट को खोलकर ऊपर दिए गए कॉल बटन से वॉइस या वीडियो कॉल शुरू कर पाएंगे।

End of Feed