अब आपको मैसेज लिखना सिखाएगा WhatsApp, जल्द लॉन्च होगा नया फीचर

Writing Help केवल चयनित मैसेज को प्रोसेस करता है, पूरी चैट को नहीं। यह फीचर वैकल्पिक है और Private Processing डिफॉल्ट रूप से बंद रहती है यानी इसे इस्तेमाल करने के लिए यूज़र को ऐप सेटिंग्स में जाकर इसे मैन्युअली चालू करना होगा।

WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी है। WhatsApp एक ऐसे नए फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को मैसेज लिखना सिखाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक यह फीचर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर आधारित होगा। WhatsApp के इस नए फीचर की टेस्टिंग बीटा वर्जन पर कर रहा है और जल्द ही इस रिलीज किया जाएगा।

कैसे काम करेगा व्हाटसएप का नया फीचर?

व्हाट्सएप का नया Writing Help असिस्टेंट मेटा की Private Processing तकनीक का इस्तेमाल करता है। इस तकनीक के तहत एआई से जुड़ी सभी रिक्वेस्ट्स एन्क्रिप्टेड कनेक्शंस और अनाम (Anonymous) रूटिंग के जरिए प्रोसेस होती हैं, जिससे रिक्वेस्ट और यूजर की पहचान के बीच कोई लिंक नहीं बन पाता। यह फीचर मैसेज के लिए कई सुझाव तैयार करेगा, लेकिन कंटेंट या उससे जुड़ा कोई भी डेटा स्टोर नहीं करेगा।

End of Feed