टेक एंड गैजेट्स

मौका-मौका: आपके पास है पुरानी एप्पल वॉच तो मिलेंगे 1,750 रुपये, जानें क्लेम करने का तरीका

यह भुगतान इस हफ्ते प्रीपेड मास्टरकार्ड कार्ड के रूप में ईमेल के जरिए भेजा जा रहा है। अगर आपके इनबॉक्स में “Smith et al. v. Apple Inc. Settlement” के नाम से कोई ईमेल आए, जिसमें डिजिटल प्रीपेड कार्ड हो, तो यह संभव है कि यह एप्पल की ओर से आपको मिलने वाला पेमेंट हो।

Image

Apple Watch/ Photo-Apple

एप्पल पुराने जनरेशन के कुछ एप्पल वॉच यूजर्स को लगभग 1,750 रुपये (करीब $20) का भुगतान कर रही है। यह भुगतान अमेरिका में दर्ज एक मुकदमे के निपटारे के तहत किया जा रहा है, जो शुरुआती एप्पल वॉच मॉडल्स में बैटरी के फूलने की समस्या को लेकर दायर हुआ था।

कैसे मिल रहा है पैसा?

यह भुगतान इस हफ्ते प्रीपेड मास्टरकार्ड कार्ड के रूप में ईमेल के जरिए भेजा जा रहा है। अगर आपके इनबॉक्स में “Smith et al. v. Apple Inc. Settlement” के नाम से कोई ईमेल आए, जिसमें डिजिटल प्रीपेड कार्ड हो, तो यह संभव है कि यह एप्पल की ओर से आपको मिलने वाला पेमेंट हो।

कौन-कौन लोग पा रहे हैं पैसा?

यह सेटलमेंट एप्पल वॉच सीरीज 1, सीरीज़ 2 और सीरीज़ 3 के उन ऑनर्स पर लागू होता है जिन्होंने बैटरी फूलने की समस्या की रिपोर्ट एप्पल को दी थी। कई मामलों में यूजर्स को दावा (Claim) दायर करने की जरूरत भी नहीं पड़ी, अगर उनका नाम एप्पल के सर्विस रिकॉर्ड में था तो उन्हें ऑटोमैटिक शामिल कर लिया गया। अन्य यूजर्स के पास 10 अप्रैल 2025 तक आधिकारिक सेटलमेंट वेबसाइट के जरिए दावा करने का समय है। न्यूनतम भुगतान $20 प्रति डिवाइस तय था, लेकिन अंतिम राशि दायर हुए कुल दावों पर निर्भर करती है। कुछ यूजर्स को $25 तक मिले हैं। ध्यान रहे, यह भुगतान सिर्फ अमेरिका में रहने वाले यूजर्स को मिलेगा, भारत में नहीं।

एप्पल यह भुगतान क्यों कर रही है?

यह भुगतान 20 मिलियन डॉलर (लगभग ₹167 करोड़) के क्लास-एक्शन सेटलमेंट का हिस्सा है, जिस पर एप्पल ने इस साल की शुरुआत में सहमति जताई थी। 2021 में दर्ज यह मुकदमा दावा करता है कि पुराने एप्पल वॉच मॉडल्स का डिजाइन बैटरी के सामान्य रूप से फूलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं देता था। शिकायतकर्ता के मुताबिक बैटरी फूलने से डिस्प्ले बाहर उठ सकती था या केसिंग से अलग हो सकती थी, जिससे दिक्कत आती थी। कुछ गंभीर मामलों में अलग हुए डिस्प्ले के तेज किनारों से कटने जैसी चोटें भी आईं।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article