टेक एंड गैजेट्स

Independence Day 2025: व्हाट्सएप पर ऐसे लगाएं 15 अगस्त के स्पेशल वीडियो स्टेटस, शेयर करते नहीं थकेंगे दोस्त-रिश्तेदार

Independence Day 2025 Whatsapp Video status: अगर किसी ने स्टेटस लगाया है और आप उसे डाउनलोड करना चाहते हैं, तो ‘स्टेटस सेवर’ या ‘स्टेटस डाउनलोडर’ जैसे ऐप का इस्तेमाल करें। ऐप खोलें, जरूरी परमिशन दें और व्हाट्सएप स्टेटस तक पहुंचें। जो वीडियो पसंद आए, उसे चुनें और डाउनलोड बटन दबाएं।

Image

Independence Day 2025 Whatsapp Video status (image-Canva)

Independence Day 2025 Whatsapp Video status: भारत आज यानी 15 अगस्त 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ देशभक्ति के जज्बे को साझा करते हैं। अगर आप भी व्हाट्सएप वीडियो स्टेटस लगाकर शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, तो यहां जानें आसान तरीके जिनसे आप Independence Day 2025 के स्पेशल वीडियो डाउनलोड और शेयर कर सकते हैं।

व्हाट्सएप वीडियो स्टेटस से बढ़ाएं जश्न का रंग

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर व्हाट्सएप वीडियो स्टेटस लगाना एक बेहतरीन तरीका है अपने जज्बात को साझा करने का। बस गूगल प्ले स्टोर खोलें, ‘Happy Independence Day 2025 WhatsApp Video’ सर्च करें और अच्छे रिव्यू वाले ऐप को डाउनलोड करें। ऐप में सर्च बॉक्स पर Independence Day लिखकर वीडियो चुनें और सीधे स्टेटस पर लगाएं या दोस्तों को भेजें।

स्टेटस डाउनलोडर ऐप से पाएं फेवरेट वीडियो

अगर किसी ने स्टेटस लगाया है और आप उसे डाउनलोड करना चाहते हैं, तो ‘स्टेटस सेवर’ या ‘स्टेटस डाउनलोडर’ जैसे ऐप का इस्तेमाल करें। ऐप खोलें, जरूरी परमिशन दें और व्हाट्सएप स्टेटस तक पहुंचें। जो वीडियो पसंद आए, उसे चुनें और डाउनलोड बटन दबाएं।

ऑनलाइन टूल्स भी हैं मददगार

कुछ वेबसाइट्स और ऑनलाइन टूल्स भी व्हाट्सएप स्टेटस डाउनलोड करने की सुविधा देते हैं। हालांकि, सुरक्षा के लिए केवल भरोसेमंद और सुरक्षित साइट्स का इस्तेमाल करें ताकि आपका डेटा सुरक्षित रहे।

देशभक्ति से भरे शुभकामना संदेश

वीडियो स्टेटस के साथ कुछ खास मैसेज भी भेजें, जैस- "हमारे देश का झंडा हमेशा ऊंचा रहे", "शहीदों की कुर्बानी को सलाम", या "जय हिंद! 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं"। ये संदेश आपके स्टेटस को और खास बना देंगे।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article