WhatsApp पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्लिकेशन है। करीब 3.5 बिलियन से अधिक लोग अपने फोन में वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए वॉट्सऐप समय-समय पर नए नए फीचर्स लाता रहता है। अब कंपनी की तरफ से एक ऐसा धमाकेदार फीचर पेश किया गया है जिसने करोड़ों यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। WhatsApp अपने फैंस के लिए अब मल्टी अकाउंट (WhatsApp Multi account) का फीचर लेकर आ गया है।
वॉट्सऐप ने करोड़ों यूजर्स की खत्म की बड़ी टेंशन। (फोटो क्रेडिट-iStock)
WhatsApp ने फाइनली अब उस फीचर को पेश कर दिया है जिसका फैंस को लंबे समय से इंतजार था। यूजर्स अब एक ही स्मार्टफोन पर अलग-अलग अकाउंट चला सकेंगे। वॉट्सऐप का यह फीचर ठीक उसी तरह से काम करेगा जैसा इंस्टाग्राम और फेसबुक में मल्टी अकाउंट फीचर काम करता है। आइए आपको इसकी डिटेल जानकारी देते हैं।
WhatsApp ने दूर की बड़ी टेंशन
WhatsApp की तरफ से iOS यूजर्स यानी आईफोन फैंस के लिए मल्टी अकाउंट फीचर लाया जा रहा है। यह फीचर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पहले से ही मौजूद है। अब आईफोन यूजर्स एक ही डिवाइस में दो अलग-अलग वॉट्सऐप चला पाएंगे। WhatsApp Multi account फीचर फिलहाल अभी बीटा टेस्टिंग फेज में है और इसे अभी सेलेक्टेड यूजर्स के लिए पेश किया गया है। टेस्टिंग पूरी होने के बाद जल्द ही कंपनी इसका स्टेबल वर्जन रोलआउट कर सकती है।
सेटिंग में मिलेगा नया ऑप्शन
WhatsApp के अपडेट्स और फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo के मुताबिक iOS के लेटेस्ट बीटा वर्ज़न 25.34.10.72 में टेस्टर्स सेटिंग में एक नया ऑप्शन दिया जा रहा है जिससे वे अपने लिए एक नया अकाउंट जोड़ सकते हैं और इसी जगह से वे दूसरे अकाउंट पर स्विच कर सकते हैं। WABetaInfo के अनुसार यूजर्स को सेटिंग मेनू में Account List का ऑप्शन दिया जा रहा है।
वॉट्सऐप एंड्रॉयड यूजर्स को क्लोनिंग ऐप्स और डुअल ऐप सपोर्ट जैसे विकल्प देता है लेकिन iPhone यूजर्स को ऐसा कोई भी ऑप्शन नहीं दिया गया है। बीटा टेस्टर्स की मानें तो मल्टी अकाउंट फीचर यूजर्स की डेली रूटीन लाइफ में काफी काम आने वाला है। अगर आप वॉट्सऐप के इस फीचर को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसका बीटा वर्जन रोलआउट कर सकते हैं।
