WhatsApp में आने वाला है बड़ा अपडेट, 15 मिनट बाद गायब हो जाएंगे मैसेज

WhatsApp पहले से 24 घंटे, 7 दिन और 90 दिन के “Disappearing Messages” फीचर देता है, लेकिन यह लंबे समय के लिए होते हैं। नया “After Reading” फीचर इस कमी को पूरा करेगा, क्योंकि इसमें मैसेज लगभग तुरंत, यानी पढ़ने के कुछ ही समय बाद गायब हो जाएंगे।

मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp जल्द ही एक नया प्राइवेसी फीचर पेश कर सकता है, जो यूजर्स के चैट अनुभव को और सुरक्षित बना देगा। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी “After Reading” नाम का फीचर टेस्ट कर रही है, जिसमें मैसेज पढ़ते ही अपने आप डिलीट हो जाएंगे।

WhatsApp में आने वाला है बड़ा अपडेट, 15 मिनट बाद गायब हो जाएंगे मैसेज

पढ़ने के बाद शुरू होगा 15 मिनट का टाइमर

रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही कोई यूजर मैसेज खोलकर पढ़ेगा, उसके बाद 15 मिनट का काउंटडाउन शुरू हो जाएगा। यह समय पूरा होते ही मैसेज अपने आप सेंडर और रिसीवर- दोनों के चैट से हट जाएगा। अगर मैसेज नहीं खोला गया, तो वह 24 घंटे तक उपलब्ध रहेगा और उसके बाद स्वतः एक्सपायर हो जाएगा।

End of Feed