WhatsApp में आए 4 नए फीचर्स, इन यूजर्स को मिलेगा चैटिंग का नया एक्सपीरियंस

WhatsApp दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्लिकेशन है। अपने करोड़ों यूजर्स की सहूलियत के लिए वॉट्सऐप ने 4 नए फीचर्स ऐप्लिकेशन पर जोड़े हैं जिनसे लोगों को एक नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है।

WhatsApp ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए ग्रुप चैट में चार नए फीचर्स पेश किए हैं। इन नए फीचर्स का मकसद ग्रुप में होने वाली बातचीत को पहले से ज्यादा आसान और बेहतर बनाना है। अक्सर ऐसा होता है कि किसी ग्रुप में ढेर सारे मैसेज आने की वजह से जरूरी जानकारी पीछे छूट जाती है या फिर कोई नया मेंबर ग्रुप में जुड़ने के बाद पुरानी बातचीत को समझ नहीं पाता। WhatsApp ने यूजर्स की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए ये नए फीचर्स जोड़े हैं।

WhatsApp (1)

वॉट्सऐप में आए नए फीचर्स। (फोटो क्रेडिट-Digit)

अब ग्रुप में जरूरी मैसेज को हमेशा के लिए पिन किया जा सकेगा। इसके अलावा, नए मेंबर के साथ पुरानी चैट शेयर करने, खुद को मेंशन किए गए मैसेज आसानी से देखने और ग्रुप के अंदर ही स्टेटस शेयर करने की सुविधा भी मिलेगी। कंपनी का मानना है कि इन अपडेट्स से यूजर्स को ग्रुप की बातचीत से जुड़े रहना और जरूरी जानकारी हासिल करना पहले से आसान होगा।

End of Feed