WhatsApp यूजर्स के लिए जल्द ही एक नया AI फीचर पेश किया जा सकता है। Meta के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स अपनी तस्वीरों को 9:16 फॉर्मेट में एक्सपैंड कर सकेंगे। खास बात यह है कि फोटो के किनारों पर खाली जगह को Meta AI खुद से जनरेटेड कंटेंट के जरिए भर सकता है।
Meta AI फोटो के किनारों पर बनाएगा नया कंटेंट
Drawing Editor में मिलेगा नया AI टूल
रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp के Android वर्जन में यह फीचर Drawing Editor के अंदर दिया जा सकता है। यूजर्स को फोटो खोलने के बाद Drawing Editor में जाना होगा और Filters सेक्शन में नीचे स्क्रॉल करने पर Photo Expansion टूल दिखाई दे सकता है।
यह फीचर WhatsApp के Android बीटा वर्जन 2.26.33.2 में देखा गया है। WABetaInfo की रिपोर्ट में इस फीचर से जुड़े स्क्रीनशॉट भी सामने आए हैं। हालांकि, WhatsApp ने अभी इसके आधिकारिक लॉन्च की पुष्टि नहीं की है।
Meta AI फोटो के किनारों पर बनाएगा नया कंटेंट
इस फीचर का सबसे खास हिस्सा Meta AI होगा। यूजर जब किसी फोटो को 9:16 फॉर्मेट में बदलने के लिए Expansion टूल का इस्तेमाल करेगा, तो AI तस्वीर का विश्लेषण करेगा और उसके किनारों पर नया कंटेंट जनरेट करके फोटो को वर्टिकल फुल-स्क्रीन फॉर्मेट में फिट करने की कोशिश करेगा। अगर यूजर को पहली बार में तैयार किया गया रिजल्ट पसंद नहीं आता है, तो वह इस टूल को दोबारा इस्तेमाल कर सकता है। इससे फोटो को जरूरत के मुताबिक बेहतर तरीके से एक्सपैंड करने की सुविधा मिल सकती है।
WhatsApp Status में पहले मिल सकता है फीचर
रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर WhatsApp Chats और Status Updates, दोनों के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। हालांकि, दोनों जगहों पर फीचर एक साथ लॉन्च हो, यह जरूरी नहीं है। संभावना है कि WhatsApp पहले इसे Status Updates के लिए जारी करे और बाद में Chats में भी उपलब्ध कराए।
9:16 फॉर्मेट आजकल ज्यादातर फुल-स्क्रीन मोबाइल कंटेंट के लिए इस्तेमाल होता है। ऐसे में किसी लैंडस्केप या छोटे आकार की फोटो को बिना क्रॉप किए वर्टिकल स्क्रीन के हिसाब से तैयार करने में यह फीचर उपयोगी हो सकता है।
पहले बीटा यूजर्स को मिल सकता है एक्सेस
WhatsApp इस नए AI फीचर को पहले बीटा टेस्टर्स के लिए जारी कर सकता है। इसके बाद टेस्टिंग और फीडबैक के आधार पर इसे सभी Android यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है। हालांकि, इसकी सटीक रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।
WhatsApp में और भी फीचर्स पर चल रहा काम
इस बीच WhatsApp कई अन्य नए फीचर्स की भी टेस्टिंग कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक iOS वर्जन में Animated Wallpapers के साथ Chat Themes पर काम चल रहा है। इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में Poll फीचर में अपडेट किया है और @all mentions फीचर भी पेश किया है। आने वाले अपडेट्स में WhatsApp यूजर्स को AI और पर्सनलाइजेशन से जुड़े कई नए विकल्प देखने को मिल सकते हैं।
