क्या है 67 नंबर का राज, अचानक से क्यों हो गया वायरल?

क्या आप जानते हैं कि Google अपने यूजर्स के लिए कई छुपे हुए फीचर्स (Easter Eggs) भी रखता है? ऐसा ही एक नया ट्रेंड इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सिर्फ “67” सर्च करने पर अजीब लेकिन मजेदार नजारा देखने को मिलता है।

Google हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। हम इसका इस्तेमाल सर्च करने, गेम खेलने, डॉक्युमेंट बनाने और एंटरटेनमेंट तक के लिए करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि Google अपने यूजर्स के लिए कई छुपे हुए फीचर्स (Easter Eggs) भी रखता है? ऐसा ही एक नया ट्रेंड इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सिर्फ “67” सर्च करने पर अजीब लेकिन मजेदार नजारा देखने को मिलता है।

secret of number 67 on Google

secret of number 67 on Google/Photo-Canva

Google में “67” सर्च करने पर क्या होता है?

जैसे ही आप Google के सर्च बॉक्स में 67 या 6-7 टाइप करके एंटर दबाते हैं, आपकी स्क्रीन अचानक कुछ सेकंड के लिए हिलने और कांपने लगती है। यह देखकर कई यूजर्स चौंक जाते हैं और उन्हें लगता है कि शायद उनका फोन या लैपटॉप खराब हो गया है।

End of Feed