GPU और CPU में क्या अंतर है? जानिए कंप्यूटर के इन दोनों दिमागों का काम

GPU और CPU दोनों का नाम आपने सुना होगा। आप भी यह जानते होंगे कि ये दोनों ही कंप्यूटर के दिमाग हैं लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि आखिर इन दोनों का काम अलग-अलग क्या है?

जब भी हम कंप्यूटर, लैपटॉप या स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस की बात करते हैं तो CPU और GPU का नाम जरूर आता है। दोनों ही प्रोसेसर का काम करते हैं, लेकिन इनकी भूमिका अलग-अलग होती है। CPU जहां पूरे सिस्टम को चलाने और सामान्य कामों को संभालने के लिए जिम्मेदार होता है, वहीं GPU खासतौर पर ग्राफिक्स और भारी गणना वाले कामों को तेज करता है।

CPU VS GPU

GPU और CPU में क्या अंतर है? जानिए कंप्यूटर के इन दोनों दिमागों का काम

CPU क्या होता है और इसका काम क्या है?

CPU यानी Central Processing Unit को कंप्यूटर का मुख्य दिमाग कहा जाता है। यह ऑपरेटिंग सिस्टम, एप्लिकेशन चलाने, फाइल मैनेजमेंट और यूजर के दिए गए निर्देशों को प्रोसेस करने का काम करता है। इसे उदाहरण से समझें तो जब आप कोई सॉफ्टवेयर खोलते हैं, इंटरनेट ब्राउज करते हैं, डॉक्यूमेंट बनाते हैं या कोई सामान्य गणना करते हैं तो इन सभी कामों को CPU संभालता है। CPU कम समय में अलग-अलग तरह के कई काम करने के लिए डिजाइन किया जाता है।

End of Feed