क्या है ‘Sachet’ app? बाढ़-तूफान-भूकंप आने से पहले देगा चेतावनी; PM मोदी ने बताया सुरक्षा कवच, जानें इस्तेमाल का तरीका

Sachet app: ‘सचेत’ ऐप रियल-टाइम जियोटैग्ड प्रारंभिक चेतावनी अलर्ट (Warning alerts) प्रदान करता है ताकि लोगों को आपदा की जानकारी पहले से मिल सके। इसके अलावा, यह ऐप भारतीय मौसम विभाग (IMD) से दैनिक मौसम रिपोर्ट और पूर्वानुमान भी उपलब्ध कराता है। यहां हम इस ऐप को डाउनलोड करने और इस्तेमाल करने का तरीका बता रहे हैं।

Sachet app: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 121वें एपिसोड के दौरान लोगों से ‘सचेत’ मोबाइल ऐप का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह ऐप राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा लॉन्च किया गया है और प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए समय रहते अलर्ट करता है। इसे 12 भारतीय भाषाओं में संचालित किया जा सकता है ताकि लोग सुरक्षित तरीके से बच निकलें।

‘सचेत’ ऐप क्या है?

‘सचेत’ ऐप रियल-टाइम जियोटैग्ड प्रारंभिक चेतावनी अलर्ट (Warning alerts) प्रदान करता है ताकि लोगों को आपदा की जानकारी पहले से मिल सके। इसके अलावा, यह ऐप भारतीय मौसम विभाग (IMD) से दैनिक मौसम रिपोर्ट और पूर्वानुमान भी उपलब्ध कराता है।

End of Feed