टेक एंड गैजेट्स

देश हो या विदेश... हमेशा एक्टिव रहेगा आपका सिम, पहली बार Airtel लाया ये खास सर्विस

Airtel International Roaming Plan: एयरटेल ने एनआरआई यूजर्स के लिए भी खास प्लान पेश किया है जिसमें 5GB इंटरनेशनल डेटा, 100 वॉयस मिनट और भारत में रोज़ाना 1.5GB डेटा मिलता है। साथ ही इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी दी गई है।

Image

Airtel International Roaming Plan

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Airtel International Roaming Plan: यदि आप एयरटेल यूजर्स हैं और विदेश यात्रा करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। एयरटेल ने नया इंटरनेशनल रोमिंग प्लान लॉन्च किया है, जो 189 देशों में अनलिमिटेड डेटा की सुविधा देता है। इस प्लान की वैधता पूरे एक साल की है। कंपनी का कहना है कि इस प्लान का मकसद विदेशों में कनेक्टिविटी को पहले से ज्यादा किफायती और आसान बनाना है।

क्या है Airtel का नया प्लान?

एयरटेल ने एनआरआई यूजर्स के लिए भी खास प्लान पेश किया है जिसमें 5GB इंटरनेशनल डेटा, 100 वॉयस मिनट और भारत में रोज़ाना 1.5GB डेटा मिलता है। साथ ही इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी दी गई है। इस प्लान की कीमत 4000 रुपये है। प्लान में पूरे एक साल की वैधता मिलती है।

फ्लाइट में भी मिलेगा नेटवर्क

इस रोमिंग प्लान की सबसे खास बात यह है कि यूजर फ्लाइट के दौरान भी नेटवर्क से कनेक्ट रह सकता है। जैसे ही आप विदेश में लैंड करते हैं, सेवा खुद-ब-खुद एक्टिवेट हो जाती है। इसके अलावा, 24x7 कस्टमर सपोर्ट भी उपलब्ध है, जिससे यात्रा के दौरान किसी भी परेशानी में तुरंत मदद मिल सके।

क्या है प्लान का फायदा

अब यूजर्स को हर देश के हिसाब से अलग-अलग प्लान चुनने की झंझट नहीं होगी, क्योंकि एक ही प्लान सभी 189 देशों को कवर करता है। बार-बार विदेश जाने वाले ग्राहकों के लिए यह प्लान ऑटोमैटिक रिन्यूअल की सुविधा भी देता है, जिससे दोबारा एक्टिवेशन की जरूरत नहीं पड़ती।

कंपनी का कहना है कि एयरटेल का यह इंटरनेशनल प्लान न केवल लोकल सिम कार्ड का विकल्प बनता है, बल्कि खर्च के मामले में भी काफी किफायती है। यूजर्स एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए प्लान को आसानी से मैनेज कर सकते हैं- जैसे डेटा, मिनट्स चेक करना या जरूरत के अनुसार टॉप-अप करना।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article