JioSpaceFiber: रिलायंस जियो ने हाल ही में भारतीय मोबाइल कांग्रेस (IMC 2023) में अपनी नई इंटरनेट सर्विस जियो स्पेस फाइबर को पेश किया है। यह एक सैटेलाइट-आधारित ब्रॉडबैंड सेवा है, जो इंटरनेट पहुंच प्रदान करने के लिए कम्युनिकेशन सैटेलाइट का उपयोग करता है। बता दें कि इससे पहले जियो Jio Fibre और JioAirFiber के माध्यम से इंटरनेट सर्विस प्रोवाइड कर रहा है।
जियो सैटेलाइट इंटरनेट
JioAirFiber से कितना अलग है JioSpaceFiber
JioAirFiber हाई-स्पीड इंटरनेट देने के लिए केबल या फाइबर का उपयोग करता है जबकि JioSpaceFiber इंटरनेट पहुंचाने के लिए कम्युनिकेशन सैटेलाइट का उपयोग करता है। जियो स्पेस फाइबर में आपके घर के पास स्थापित एक सैटेलाइट डिश पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले सैटेलाइट से डेटा भेजती और प्राप्त करती है।
इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसकी मदद से उन क्षेत्रों में भी इंटरनेट कवरेज की जा सकती है जहां पारंपरिक केबल या फाइबर कनेक्शन उपलब्ध नहीं हैं। बता दें कि जियो स्पेस फाइबर में डेटा को स्पेस की यात्रा करनी होती है और वापस आना होता है, ऐसे में इसके साथ हाई लैटेंसी देखने को मिल सकती है।
कितनी होगी इंटरनेट स्पीड?
केबल और ऑप्टिकल फाइबर वाले ब्रॉडबैंड इंटरनेट की स्पीड काफी ज्यादा होती है। फाइबर, सबसे फास्ट इंटरनेट (1000MBPS से अधिक स्पीड) प्रदान कर सकता है, जबकि सैटेलाइट इंटरनेट की स्पीड इससे कम होती है। लेकिन सैटेलाइट इंटरनेट का फायदा यह है कि यह दूर-दराज के गांवों में भी कनेक्टिविटी प्रदान कर सकता है।
कहां-कहां शुरू हुआ JioSpaceFiber
जियो स्पेस फाइबर को फिलहाल भारत के कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में शुरू किया गया है। जियो स्पेस फाइबर को गुजरात के गिर, छत्तीसगढ़ के कोरबा, ओडिशा के नबरंगपुर और असम के जोरहाट में ONGC में रोल आउट किया गया है। कंपनी जियो स्पेस फाइबर सर्विस के लिए लक्जमबर्ग स्थित कंपनी, एसईएस के साथ साझेदारी कर रही है।
