YouTube Creator की मौत के बाद चैनल और कमाई का क्या होगा? किसका होगा हक

अगर किसी YouTube Creator की अचानक मौत हो जाए तो उसके चैनल, वीडियो और कमाई का क्या होता है? क्या परिवार चैनल चला सकता है और क्या YouTube से आने वाली कमाई वारिस को मिल सकती है?

आज के समय में YouTube सिर्फ वीडियो देखने का प्लेटफॉर्म नहीं है, बल्कि लाखों लोगों के लिए कमाई का जरिया भी बन चुका है। कई क्रिएटर्स YouTube से हर महीने अच्छी कमाई करते हैं। ऐसे में एक बड़ा सवाल यह है कि अगर किसी YouTube Creator की मौत हो जाए तो उसके चैनल और उससे होने वाली कमाई का क्या होगा? क्या परिवार उस चैनल को आगे चला सकता है या फिर YouTube अकाउंट बंद हो जाएगा? Google के मुताबिक, किसी व्यक्ति की मौत के बाद उसके AdSense अकाउंट में मौजूद बकाया कमाई को उसके वैध वारिस तक पहुंचाने की प्रक्रिया मौजूद है।

Youtube Ownership

क्रिएटर की मौत के बाद YouTube अकाउंट का क्या होगा?

कैसे होती है यूट्यूब से कमाई?

दरअसल, YouTube से होने वाली कमाई के लिए क्रिएटर के चैनल के साथ AdSense for YouTube अकाउंट जुड़ा होता है। क्रिएटर की मौत होने पर AdSense सिस्टम अपने आप यह नहीं जानता कि अकाउंट होल्डर की मृत्यु हो गई है। ऐसे में अकाउंट की मौजूदा payment settings के आधार पर पेमेंट जारी रह सकती है। अगर मृत व्यक्ति का कोई वैध वारिस बकाया कमाई लेना चाहता है, तो उसे Google के सामने जरूरी दस्तावेज जमा करने पड़ सकते हैं। Google ऐसे मामलों में वैध वारिस की पहचान और दस्तावेजों की जांच के बाद भुगतान से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करता है।

End of Feed