Vivo Y600 Pro लॉन्च: 10,200mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ दमदार एंट्री

Vivo Y600 Pro उन यूजर्स के लिए शानदार विकल्प हो सकता है, जो बड़ी बैटरी, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। इस फोन को आप चाहें तो पावरहाउस भी कह सकते हैं।

Vivo ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y600 Pro लॉन्च कर दिया है। यह फोन Y सीरीज का लेटेस्ट मॉडल है, जिसमें बड़ी बैटरी, पावरफुल प्रोसेसर और प्रीमियम डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन 5 मई से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फिलहाल भारत में इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर कोई खबर नहीं है।

Vivo Y600 Pro

Vivo Y600 Pro लॉन्च: 10,200mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ दमदार एंट्री/photo-vivo

कीमत और उपलब्धता

Vivo Y600 Pro की शुरुआती कीमत CNY 2,099 (लगभग ₹29,000) रखी गई है, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। अन्य वेरिएंट्स की कीमतें क्रमशः 8GB + 256GB: CNY 2,299 (लगभग ₹32,000), 8GB + 512GB: CNY 2,599 (लगभग ₹36,000), 12GB + 256GB: CNY 2,599 (लगभग ₹36,000), 12GB + 512GB: CNY 2,899 (लगभग ₹40,000) हैं। यह फोन चार कलर ऑप्शंस- Bright Moon Black, Floating Gold, Star Violet और Vast Blue में उपलब्ध होगा।

End of Feed