पाकिस्तान में 34 हजार रुपये में लॉन्च हुआ यह 4G फोन, भारत में 4जी को कोई पूछ भी नहीं रहा

एक और भारत में जहां 4G फोन को कोई पूछ नहीं रहा, वहीं पाकिस्तान में 34 हजार रुपये तक की कीमत में 4G फोन लॉन्च हो रहे हैं और लोग खरीद भी रहे हैं।

भारत में स्मार्टफोन बाजार तेजी से 5G की ओर बढ़ चुका है। आज 15,000 रुपये से कम कीमत में भी कई कंपनियां 5G स्मार्टफोन बेच रही हैं, जिसकी वजह से 4G फोन की मांग लगातार घट रही है। वहीं दूसरी ओर, Vivo ने पाकिस्तान में करीब 34,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर नया 4G स्मार्टफोन Vivo Y500 4G लॉन्च किया है, जिसने टेक मार्केट में चर्चा छेड़ दी है।

Vivo Y500 4G

पाकिस्तान में 34 हजार रुपये में लॉन्च हुआ यह 4G फोन/photo-Vivo

ऐसे समय में जब भारत में ग्राहक 30 हजार रुपये के बजट में 5G ही नहीं, बल्कि प्रीमियम फीचर्स वाले फोन खरीद रहे हैं, पाकिस्तान में इसी कीमत पर 4G फोन लॉन्च होना दोनों देशों के स्मार्टफोन बाजार के बीच बड़ा अंतर दिखाता है।

End of Feed