Vivo 200MP Camera Smartphone: वीवो ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपने Vivo X Fold 5 और Vivo X200 FE को लॉन्च किया था। अभी इन्हें लॉन्च हुए कुछ ही समय हुआ था कि अब एक और नए फोन की चर्चा होने वाली है। वीवो अब बाजार में 200 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन लाने जा रहा है। वीवो का अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo X300 Pro होगा। वीवो का यह स्मार्टफोन सैमसंग की टेंशन बढ़ाने वाला है।
वीवो भारतीय बाजार में जल्द पेश कर सकता है नया स्मार्टफोन (फोटो क्रेडिट-X)
Vivo X300 Pro को पहले ही कई सारी लीक्स सामने आ चुकी है। फिलहाल कंपनी की तरफ से इसको लेकर किसी भी तरह की कोई डिटेल शेयर नहीं की गई है। इस स्मार्टफोन में आपको कई सारे प्रीमियम फीचर्स मिलने वाले हैं। आइए आपको इस अपकमिंग स्मार्टफोन्स के संभावित फीचर्स और संभावित कीमत के बारे में जानकारी देते हैं।
यूजर्स को मिलेगा धांसू कैमरा
Vivo X200 Pro को लॉन्च किया था। अब कंपनी इसका अपग्रेडेड वर्जन पेश करने वाली है। वीवो इसे दमदार कैमरा फीचर्स के साथ पेश कर सकती है। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को 200MP का कैमरा मिल सकता है। इसमें रियर पैनल में 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 200MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। अगर यह स्मार्टफोन इस फीचर के साथ दस्तक देता है तो इसकी सीधी टक्कर बाजार में Samsung Galaxy S25 सीरीज से होने वाली है।
6000mAh की बैटरी से होगा लॉस
वीवो ने इससे पहले पिछले साल इसमें आपको MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया जा सकता है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसमें आपको 45W से ज्यादा की फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिल सकता है। इस स्मार्टफोन को वीवो 6.7 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ पेश कर सकता है। अगर आप गेमिंग करते हैं तो आपको इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलने वाला है जो कि आपको स्मूथ परफॉर्मेंस देगा।
