रिलायंस जियो (Reliance Jio) देश की नंबर एक टेलिकॉम कंपनी है। जियो के पास इस समय करीब 47 करोड़ से ज्यादा लोगों का यूजर बेस है। अपने ग्राहकों की सहूलियत के लिए कंपनी के पास रिचार्ज प्लान्स (Jio Recharge Plans) का एक बड़ा पोर्टफोलियो मौजूद हैं। जियो ने अपने प्लान्स को अलग-अलग कैटेगरी में डिवाइड कर रखा है। सस्ते रिचार्ज प्लान्स मुहैया कराने की वजह से जियो सबसे लोकप्रीय टेलिकॉम कंपनी बन चुकी है। जियो के पास अपने यूजर्स के लिए कुछ ऐसे प्लान्स भी हैं जो ग्राहकों को लगभग 100 दिनों के लिए रिचार्ज के झंझट से फ्री कर देते हैं।
जियो ने अब लिस्ट में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की संख्या बढ़ा दी है ताकि ग्राहकों को बार-बार रिचार्ज न कराना पड़े। आज हम आपको जियो का एक ऐसा दमदार रिचार्ज प्लान बताने जा रहे है जिसमें आपको 98 दिनों के लिए पूरी तरह से रिचार्ज की टेंशन से फ्री हो जाएंगे। गुड न्यूज यह है कि इस रिचार्ज प्लान में आपको फ्री कॉलिंग के साथ-साथ दूसरे कई सारे ऑफर्स मिलते हैं।
Jio के सस्ते प्लान से यूजर्स की हुई मौज
हम जियो के जिस रिचार्ज प्लान की बात कर रहे हैं उसकी कीमत एक हजार रुपये से कम है। अगर आप 999 रुपये का रिचार्ज प्लान खरीदते हैं तो आपको 98 दिनो की लंबी वैलिडिटी मिलेगी। आप 98 दिन तक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। फ्री कॉलिंग की ही तरह आपको सभी नेटवर्क के लिए हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे।
प्रीपेड प्लान में मिलेगा भरपूर डेटा
अगर आप ऐसे यूजर हैं जिन्हें इंटरनेट की अधिक जरूरत पड़ती है तो आपको जियो का यह प्लान खूब पसंद आने वाला है। इस प्लान में कंपनी यूजर्स को कुल 196GB डेटा ऑफर कर रही है। मतलब आप हर दिन 2GB तक हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद आपको प्लान में 64Kbps की इंटरनेट स्पीड मिलेगी। जियो का यह प्लान ट्रू 5G ऑफर के साथ आता है। एलिजिबल ग्राहकों को इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा की भी सुविधा मिलती है।
कंपनी दे रही एक्स्ट्रा बेनिफिट्स
इस रिचार्ज प्लान में मिलने वाले एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें टीवी चैनल्स देखने के लिए आपको जियो टीवी का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग करते तो इसके लिए आपको 90 दिनो के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। इसके अतिरिक्त प्लान में 50GB जियो एआई क्लाउड स्टोरेज भी मिलता है।
