Meta AI Imagine Me: अगर आप नई-नई फोट बनाने का शौक रखते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। मेटा ने करोड़ों भारतीय यूजर्स के लिए भारत में एक धमाकेदार फीचर पेश कर दिया है। Meta ने भारत में अपने पॉपुलर AI फीचर 'Imagine Me' को लॉन्च कर दिया है। भारत से पहले यह फीचर अमेरिका और कुछ दूसरे देशों में ही उपलब्ध था। लेकिन, अब भारत के लोग भी इसका इस्तेमाल कर पाएंगे।
मेटा का Imagine Me फीचर आपको पूरी तरह से एक अलग एक्सपीरियंस देने वाला है। इसके जरिए आप किसी भी फोटो को अलग-अलग स्टाइल में एआई की मदद से जनरेट कर पाएंगे। Imagine Me को आप Instagram, Messenger, WhatsApp और Meta AI एप पर इस्तेमाल कर पाएंगे। कंपनी की तरफ से एक प्रेस रिलीज में भारत में इस फीचर की लॉन्चिंग दी गई।
Free है मेटा का यह फीचर
आपको बता दें कि मेटा की तरफ से Imagine Me AI फीचर को सबसे पहले जुलाई 2024 में लॉन्च किया गया था। अगर आप इस फीचर को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो बता दें कि मेटा ने इस फीचर के लिए भारतीय यूजर्स से किसी भी तरह का चार्ज नहीं ले रहा है। यह पूरी तरह से फ्री है। आप इससे कितनी भी फोटो जनरेट कर सकते हैं।
Imagine Me फीचर एक ऐसा एआई फीचर है जिसमें यूजर के फेस को स्कैन किया जाता है। इसके बाद एआई उस चेहर के अलग अलग परिदृश्य में दिखाता है। अगर आप फोटो जनरेट करने जा रहे हैं तो बता दें कि इसके लिए आपको एक डिस्क्रिप्शन यानी प्रॉम्प्ट देना होगा। आप जितना सटीक और अच्छा डिस्क्रिप्शन देंगे आपकी फोटो उतनी ही अच्छी जनरेट होगी। मेटा ने इस फीचर को फिलहाल अभी एंड्रॉयड डिवाइस के लिए पेश किया है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही यह फीचर iOS के लिए भी पेश किया जाएगा।
Imagine Me AI फीचर को ऐसे करें इस्तेमाल?
- फीचर को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले Meta AI चैट खोलें और टाइप करें- Imagine me as
- अब आपके सामने एक बॉटम शीट खुलेगा इसमें यूजर से चेहरे को स्कैन करने के लिए अनुमति मांगी जाएगी।
- आपको अपने चेहरे को अलग-अलग एंगल से स्कैन करा कर प्रॉसेस को पूरा करना होगा।
- प्रोसेस पूरा हो जाने के बाद, आप फिर से “Imagine me as..” टाइप कर सकते हैं जैसे: "on the garden", "on the Plane" "in a Renaissance painting", "with futuristic bike"
- आपको यह ध्यान रखना होगा कि यह फीचर केवल आपके चेहरे पर काम करेगा। आप किसी और व्यक्ति की फोटो से दूसरी फोटो नहीं बना पाएंगे।
