4 जनवरी को भारत में लॉन्च होगी Vivo X100 Series, मिलेगा DSLR जैसा कैमरा

Vivo X100, Vivo X100 Pro: Vivo X100 सीरीज की कीमत 63,999 रुपये से शुरू हो सकती है। वहीं वीवो एक्स100 प्रो की कीमत 89,999 रुपये होगी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Vivo X100 को दो वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट और 16 जीबी रैम के साथ 512 जीबी वेरियंट में पेश किया जाएगा।

Vivo X100, Vivo X100 Pro: स्मार्टफोन ब्रांड वीवो इसी हफ्ते वीवो एक्स100 सीरीज को भारत में लॉन्च करने वाला है। इस सीरीज के तहत Vivo X100 और Vivo X100 Pro को पेश किया जाएगा। जबकि स्मार्टफोन के अधिकांश स्पेसिफिकेशन की या तो पुष्टि हो चुकी है या इस साल नवंबर में लॉन्च किए गए फोन के चीन वेरिएंट को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है। भारतीय वेरियंट में कंपनी छोटे-मोटे बदलाव कर सकती है।

Vivo X100 और Vivo X100 Pro की भारत में कीमत

हालांकि, अब तक कंपनी ने वीवो एक्स100 और वीवो एक्स100 प्रो की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। टेक आउटलुक रिपोर्ट की मानें तो Vivo X100 सीरीज की कीमत 63,999 रुपये से शुरू हो सकती है। वहीं वीवो एक्स100 प्रो की कीमत 89,999 रुपये होगी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Vivo X100 को दो वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट और 16 जीबी रैम के साथ 512 जीबी वेरियंट में पेश किया जाएगा। वहीं कथित तौर पर वीवो एक्स100 प्रो को एकमात्र 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज विकल्प में लाया जाएगा।

End of Feed