2025 का साल स्मार्टफोन बाजार के लिए काफी धमाकेदार रहा। लगभग हर एक स्मार्टफोन मेकर कंपनी ने इस साल अपने फैंस के लिए एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स मार्केट में पेश किए हैं। अगर आप स्मार्टफोन से फोटोग्राफी करने का शौक रखते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। भारतीय बाजार में एक धमाकेदार स्मार्टफोन की एंट्री होने जा रही है। यह स्मार्टफोन वीवो की तरफ से आने वाला है जो कि 200 मेगापिक्सल सेंसर से लैस होगा।
फोटोग्राफी लवर्स को इस स्मार्टफोन में तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)
वीवो के जिस स्मार्टफोन की हम बात कर रहे हैं उसका नाम Vivo V60e 5G है। इस स्मार्टफोन में आपको तगड़ा कैमरा सेटअप मिलने वाला है। अपकमिंग स्मारट्फोन को लेकर पिछले काफी समय से लीक्स सामने आ रही हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट में इसकी लॉन्च डेट का भी खुलासा हो गया है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
वीवो अपकमिंग Vivo V60e 5G को भारतीय बाजार में 7 अक्टूबर को लॉन्च कर सकता है। यह स्मार्टफोन सीरीज का दूसरा फोन होगा जो कि दमदार डिजाइन के साथ एंट्री लेगा। आपको बता दें कि लॉन्च डेट को लेकर फिलहाल कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन X पर अलग अलग मीडिया प्लेटफॉर्म और टिप्स्टर की तरफ से संभावित लॉन्च डेट की जानकारी दी गई है।
स्मार्टफोन की संभावित कीमत
Vivo V60e 5G की संभावित प्राइस का भी खुलासा हो चुका है। लीक्स की मानें तो वीवो इस 200 मेगापिक्सल वाले फोन को बाजार में 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च कर सकता है। स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 8GB + 256GB का होगा। इसका अपर वेरिएंट 12GB + 256GB स्टोरेज वाला होगा। इस वेरिएंट को कंपनी 31,999 रुपये में लॉन्च कर सकती है।
Vivo V60e 5G के संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें कंपनी MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दे सकती है। आपको बता कि इससे पहले इसी साल अप्रैल में लॉन्च हुआ Vivo V50e भी इसी चिपसेट पर बेस्ड है। यह प्रोसेसर 4nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है जिससे बैटरी की खपत काफी कम होगी। इसमे आपको डेली रूटीन वर्क के साथ साथ मल्टी टास्किंग और गेमिंग जैसे टास्क में धांसू परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है।
स्मार्टफोन में होगी डबल रेटिंग प्रोटेक्शन
लीक्स की मानें तो Vivo V60e 5G में 65000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। स्मार्टफोन को जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें कंपनी 90W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है। बताया जा रहा है कि फानी और धूल से स्मार्टफोन को प्रोटेक्ट रखने के लिए इसमें IP68 + IP69 की डबल रेटिंग दी जा सकती है। वहीं डिस्प्ले को सुरक्षित रखने के लिए स्मार्टफोन में Diamond Shield Glass की प्रोटेक्शन दी जा सकती है।
