Vivo V60 Lite 5G हुआ लॉन्च, 6500mAh की बड़ी बैटरी का मिलेगा सपोर्ट, जानें कीमत और फीचर्स

चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने अपने करोड़ों फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। वीवो के लेटेस्ट डिवाइस का नाम Vivo V60 Lite 5G है। इसमें स्मार्टफोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर भी दिया गया है।

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छ खबर है। चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने बाजार में एक नया स्मार्टफोन पेश कर दिया है। वीवो का लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo V60 Lite 5G है। कंपनी ने अभी इस डिवाइस को ताइवान के मार्केट में पेश किया है लेकिन उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इसे भारतीय बाजार में भी पेश कर सकती है। हालांकि इसको लेकर कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसमें आपको लो बजट में तगड़े फीचर्स मिलते हैं।

Vivo Smartphone Launch (1)

वीवो ने इस साल अपने फैंस के लिए एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

वीवो ने अपने लेटेस्ट Vivo V60 Lite 5G को मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया है जिसमें धांसू फीचर्स के साथ-साथ स्टाइलिश डिजाइन मिलता है। वीवो के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। आप इस स्मार्टफोन में डेली रूटीन वर्क के साथ-साथ मल्टी टास्किंग की भी स्मूथ परफॉर्मेंस के साथ कर पाएंगे। वीवो ने इस स्मार्टफोन को उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है जो कम कीमत में स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।

End of Feed