लॉन्च हुआ iPhone 16 जैसा दिखने वाला Vivo V60, स्लिम डिजाइन के साथ मिलेंगे तगड़े फीचर्स, जानें कीमत

वीवो ने भारतीय बाजार में Vivo V60 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को प्रीमियम कैटेगरी के स्मार्टफोन में शामिल किया है। इसमें आपको 16GB तक की रैम और एआई फीचर्स के साथ शानदार ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

Vivo V60 India Launch: चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। वीवो के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन का नाम Vivo V60 है। इस स्मार्टफोन में आपको iPhone 16 और Samsung Galaxy S25 Edge की झलक देखने को मिलने वाली है। Vivo V60 मार्केट में पहले से मौजूद Vivo V50 का सक्सेसर है जिसमें कंपनी ने कई सारे तगड़े फीचर्स दिए हैं। इस स्मार्टफोन में आपको दमदार एआई सपोर्टेड ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।

Vivo (5)

स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने भारतीय बाजार में पेश किया स्टाइलिश स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में है जिसमें आपको बड़ी डिस्प्ले, हाई स्पीड परफॉर्मेंस वाला चिपसेट और बड़ी बैटरी मिले तो आप इसकी तरफ जा सकते हैं। Vivo V60 में कंपनी ने 6500mAh की बड़ी बैटरी दी है। आइए आपको इसके स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस डिटेल की पूरी जानकारी देते हैं।

End of Feed