दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने इस साल एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन मार्केट में पेश किया है। अब साल खत्म होने से पहले कंपनी कुछ और बड़े धमाके करने की तैयारी कर रही है। अगर आप वीवो का लेटेस्ट स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। Vivo अपने नए स्मार्टफोन Vivo V80 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में इसकी लॉन्च डेट का ऐलान किया है।
वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन में आपको अब तक की सबसे बड़ी बैटरी का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।(फोटो क्रेडिट-Digit)
वीवो फैंस के लिए गुड न्यूज यह है कि अब कंपनी के अपकमिंग फोन को लेकर एक बड़ी लीक सामने आई है। नई लीक में दावा किया गया है कि Vivo V80 के साथ कंपनी एक और नया स्मार्टफोन बाजार में उतार सकती है।
लीक की मानें तो, Vivo S2 FE को भी भारत में Vivo V80 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस फोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी या टीजर जारी नहीं किया है। इस बीच Vivo S2 FE की संभावित कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और कलर ऑप्शन्स से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन सामने आई है।
Vivo V80 के साथ हो सकती है Vivo S2 FE की एंट्री
टिप्स्टर Ahsan Kharbai (@AHSANKHARBAI) ने X पर Vivo S2 FE से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां शेयर की हैं। लीक के अनुसार, Vivo S2 FE को भारत में 6 अक्टूबर को लॉन्च होने वाले Vivo V80 के साथ पेश किया जा सकता है। Vivo V80 का लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होने की बात कही गई है। हालांकि, Vivo ने अभी तक S2 FE के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।दो कलर ऑप्शन में दिखा स्मार्टफोन
लीक हुई तस्वीरों में Vivo S2 FE को ब्लैक और ग्रीन कलर में देखा गया है। फोन के पीछे ऊपर बाईं तरफ चौकोर आकार का कैमरा मॉड्यूल नजर आ रहा है। इस कैमरा मॉड्यूल में दो कैमरा लेंस और एक LED फ्लैश दिया गया है। फोन का बैक पैनल फ्लैट डिजाइन में दिखाई देता है। वहीं, फोन के दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम बटन दिए जा सकते हैं।Vivo S2 FE के स्पेसिफिकेशन्स
लीक के मुताबिक, Vivo S2 FE में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। फोन में सेल्फी कैमरे के लिए स्क्रीन के बीच में पंच-होल कटआउट दिखाई दे सकता है। नीचे की तरफ USB Type-C पोर्ट मिलने की उम्मीद है।परफॉर्मेंस के लिए Vivo S2 FE में MediaTek Dimensity 7300e 5G चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। इसके साथ फोन में LPDDR4x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है। अगर ये स्पेसिफिकेशन्स सही साबित होते हैं, तो फोन को मिड-रेंज सेगमेंट में रखा जा सकता है। फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग भी मिलने की बात कही गई है।
सोनी सेंसर के साथ डुअल कैमरा
कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo S2 FE में डुअल रियर कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Sony IMX852 सेंसर के साथ मिल सकता है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
