Vivo लाया 7,300mAh की बाहुबली बैटरी वाला 5G स्मार्टफोन, Snapdragon प्रोसेसर से है लैस

Vivo T4 5G: Vivo T4 5G में 6.7 इंच का फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ 5,000 निट्स (एचबीएम में 1300 निट्स) पीक ब्राइटनेस और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलता है। Vivo T4 5G में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Vivo T4 5G: वीवो ने अपनी परफॉरमेंस-केंद्रित टी सीरीज में एक और नए मॉडल वीवो टी4 5जी को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को बड़ी बैटरी और एमोलेड डिस्प्ले, मिलिट्री सर्टिफिकेशन और नवीनतम एंड्रॉइड 15 सॉफ्टवेयर के साथ लॉन्च किया है। इसके अलावा फोन में 12GB तक LPDDR4X रैम और 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलता है।

End of Feed