Apple की अगली iPhone 17 सीरीज अभी लॉन्च से कई महीने दूर है, लेकिन पहले से ही टेक जगत में हलचल मचा रही है। सितंबर 2025 के बीच लॉन्च की उम्मीद जताई जा रही है, और इस सीरीज में चार मॉडल शामिल हो सकते हैं- iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max।
iPhone 17 Air: अब तक का सबसे पतला iPhone
iPhone 17 Air को Apple का अब तक का सबसे पतला iPhone बताया जा रहा है, जिसकी मोटाई मात्र 5mm से 6.25mm के बीच हो सकती है। इसमें 6.6-इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल से बड़ा, लेकिन Pro Max से छोटा बनाएगा। वहीं, सामान्य iPhone 17 का डिजाइन iPhone 16 से ज्यादा अलग नहीं होगा।
चारों मॉडल में 120Hz ProMotion डिस्प्ले के साथ Always-On डिस्प्ले की सुविधा दी जा सकती है। Pro मॉडल में कैमरा बम्प हटाकर नया एल्युमिनियम कैमरा बार दिया जा सकता है, जबकि Air मॉडल में सिंगल हॉरिजॉन्टल कैमरा सेटअप होगा।
दमदार प्रोसेसर और मेमोरी विकल्प
iPhone 17 और 17 Air में नया A19 चिपसेट हो सकता है, जबकि Pro और Pro Max में अधिक शक्तिशाली A19 Pro चिप देखने को मिल सकता है। बेस और Air मॉडल में 8GB रैम और Pro मॉडल्स में 12GB रैम दिए जाने की संभावना है।
कैमरा में मिलेगा जबरदस्त अपग्रेड
iPhone 17 Pro और Pro Max में ट्रिपल 48MP कैमरा सेटअप होगा जिसमें वाइड, अल्ट्रा-वाइड और नया 85mm टेलीफोटो लेंस शामिल होगा। इन फोन्स में 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम और 7x लॉसलैस डिजिटल ज़ूम की सुविधा मिल सकती है। वहीं, iPhone 17 में डुअल कैमरा और Air में 48MP का सिंगल कैमरा होगा। सभी मॉडल में 24MP का फ्रंट कैमरा अपग्रेड किया जा सकता है।
संभावित कीमत और लॉन्च डेट
Apple iPhone 17 सीरीज़ को 11 से 13 सितंबर 2025 के बीच लॉन्च कर सकता है। भारत में कीमतें ₹89,900 से शुरू होकर ₹1,64,900 तक जा सकती हैं, जबकि अमेरिका में कीमत $899 से शुरू हो सकती है।
