पोर्टेबल एसी खरीदने से पहले कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है। ताकि बाद में आपको अफसोस न करना पड़े।
पहली बात ये है कि पोर्टेबल एसी बहुत बड़ी जगह को ठंडा नहीं कर पाता। अगर आपका कमरा थोड़ा बड़ा है, तो ये कोने-कोने तक ठंडक नहीं पहुंचा पाएगा। कई बार पंखा साथ में चलाना पड़ता है जिससे कूलिंग पूरी हो सके।
दूसरी बात ये है कि पोर्टेबल एसी बिजली काफी ज्यादा खर्च करता है। जब आप इसकी तुलना एक स्प्लिट एसी से करेंगे, तो पोर्टेबल एसी ज्यादा बिजली खपत करेगा और इसका बिल भी अधिक आएगा। इससे आपकी जेब पर हर महीने भार बढ़ सकता है।
तीसरा कारण ये है कि ये एसी काफी आवाज करता है। इसमें कंप्रेसर और फैन दोनों एक ही बॉक्स में होते हैं, जिससे शोर बहुत ज्यादा होता है। खासकर रात को सोते समय ये आवाज परेशान कर सकती है और नींद में खलल डाल सकती है।
चौथी दिक्कत मेंटेनेंस की है। इस एसी में जो पानी इकट्ठा होता है उसे समय-समय पर निकालना जरूरी होता है। अगर आप इसे समय पर नहीं निकालते तो या तो पानी लीक हो सकता है या बदबू आने लगती है, जिससे परेशानी होती है।
पांचवीं बात ये है कि ये एसी कमरे में ज्यादा जगह घेरता है और देखने में भी बहुत अच्छा नहीं लगता। इसे दीवार में नहीं लगाया जा सकता, इसलिए ये फर्श पर रखा जाता है और पाइप खिड़की या दरवाजे से बाहर निकालना पड़ता है। इससे कमरे की सुंदरता पर असर पड़ता है।