टेक एंड गैजेट्स

Samsung Galaxy S23 सीरीज के लिए जारी हुआ One UI 7 अपडेट, ऐसे करें चेक और डाउनलोड

Samsung Galaxy S23 One UI 7 Update: इस अपडेट के साथ, सैमसंग ने गैलेक्सी S23 सीरीज़ के लिए वन UI 7.0 बीटा प्रोग्राम को बंद कर दिया है। और स्थिर अपडेट अब दक्षिण कोरिया में सभी गैलेक्सी S23 सीरीज फोन्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। यह अपडेट अगले कुछ दिनों में भारतीय यूजर्स के लिए भी जारी किया जा सकता है।

Image

Samsung Galaxy S23 Series

Samsung Galaxy S23 One UI 7 Update: सैमसंग ने गैलेक्सी S23 सीरीज के लिए स्टेबल वन UI 7.0 अपडेट जारी कर दिया है। पिछले हफ्ते गैलेक्सी S24, गैलेक्सी Z फ्लिप 6 और गैलेक्सी Z फोल्ड 6 के लिए स्टेबल वन UI 7.0 अपडेट को फिर से शुरू किया गया था। हालांकि यह अपडेट फिलहाल दक्षिण कोरिया में उपलब्ध है और जल्द ही अन्य देशों में भी जारी किया जा सकता है।

कोरिया में गैलेक्सी S23 को स्टेबल अपडेट मिला

स्टेबल Android 15 आधारित One UI 7.0 अपडेट अब दक्षिण कोरिया में Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra के लिए जारी किया जा रहा है। अपडेट फर्मवेयर वर्जन S91xNKSU6DYD9 के साथ आता है , जिसका डाउनलोड आकार बीटा प्रोग्राम में नामांकित यूनिट के लिए लगभग 1GB और अन्य यूनिट के लिए लगभग 5GB का है। नए अपडेट में अप्रैल 2025 सुरक्षा पैच भी शामिल है ।

बीटा प्रोग्राम हुआ बंद

इस अपडेट के साथ, सैमसंग ने गैलेक्सी S23 सीरीज़ के लिए वन UI 7.0 बीटा प्रोग्राम को बंद कर दिया है। और स्थिर अपडेट अब दक्षिण कोरिया में सभी गैलेक्सी S23 सीरीज फोन्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। यह अपडेट अगले कुछ दिनों में भारतीय यूजर्स के लिए भी जारी किया जा सकता है।

Samsung One UI 7 Update: कैसे करें अपडेट

यदि आपके पास सैमसंग Galaxy S23 सीरीज का कोई स्मार्टफोन है तो आप नया अपडेट चेक कर सकते हैं। One UI 7 अपडेट चेक करने के लिए यूजर्स को अपने Galaxy डिवाइस में Settings > Software Update > Download and Install सेक्शन में जाना होगा। चूंकि यह अपडेट बैचेस में जारी हो रहा है, इसलिए कुछ यूजर्स को यह पहले मिल सकता है और कुछ को थोड़ी देरी से, यह उनके क्षेत्र और डिवाइस वेरिएंट पर निर्भर करता है। यदि आपको अब तक अपडेट नहीं मिला है तो जल्द मिल सकता है।

One UI 7 में क्या है खास

सैमसंग वन यूआई 7 अपडेट में बेहतर विजेट, एनिमेशन और एडवांस एआई फीचर्स शामिल हैं। Samsung के One UI 7 अपडेट में यूजर्स को एक नया, क्लीन और स्मूद इंटरफेस देखने को मिलेगा। होम स्क्रीन लेआउट को बेहतर बनाया गया है, विजेट्स को रीडिजाइन किया गया है और लॉक स्क्रीन कस्टमाइजेशन अब पहले से ज्यादा आसान हो गया है। लॉक स्क्रीन पर Now Bar नाम की एक नई फीचर जोड़ा गया है, जो रियल-टाइम में फिटनेस प्रोग्रेस, म्यूजिक प्लेबैक जैसे अपडेट्स दिखाती है- वो भी बिना फोन अनलॉक किए।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article