12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन ला रही है यह कंपनी! एक बार चार्ज करने पर कई दिनों तक चलेगा फोन

Vivo 12,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन की टेस्टिंग कर रहा है। लीक में 11,970mAh बैटरी, नए फोल्डेबल फोन और iQOO डिवाइस की जानकारी सामने आई है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर टिप्स्टर Digital Chat Station ने दावा किया है कि एक स्मार्टफोन कंपनी ने 11,970mAh की रेटेड क्षमता वाली बैटरी का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू कर दिया है। टिप्स्टर ने कंपनी का नाम सीधे तौर पर नहीं बताया है, लेकिन इसे Vivo से जोड़कर देखा जा रहा है।

12000mAh Battery Phone

बड़ी स्क्रीन वाले फोन में भी मिल सकती है बड़ी बैटरी/Photo-AI

लीक के मुताबिक, इस बैटरी की सामान्य क्षमता करीब 12,000mAh हो सकती है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि कंपनी इस बैटरी को किस स्मार्टफोन में इस्तेमाल करेगी। फोन का नाम और लॉन्च टाइमलाइन भी सामने नहीं आई है।

End of Feed