Vi ने खत्म की बड़ी टेंशन, 61 रुपये के प्लान में 25,000 रुपये तक का मिलेगा इंश्योरेंस कवर

आपको बता दें कि इस पैक को लेने के बाद इंश्योरेंस पार्टनर की तरफ से आने वाले SMS पर ध्यान देना जरूरी है। इंश्योरेंस का लाभ लेने के लिए मैसेज मिलने के 48 घंटे के अंदर रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।

आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। ऑनलाइन पेमेंट से लेकर जरूरी कामों तक, ज्यादातर चीजों के लिए हम मोबाइल पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में अगर फोन चोरी हो जाए या खो जाए, तो परेशानी के साथ-साथ जेब पर भी बड़ा असर पड़ सकता है। नया स्मार्टफोन खरीदने में हजारों रुपये खर्च हो सकते हैं।

Vi Plan (11)

वीआई अपने यूजर्स के लिए लाया इंश्योरेंस वाला प्लान। (फोटो क्रेडिट-Vi)

इसी तरह की परेशानी से बचने के लिए टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea यानी Vi अपने ग्राहकों को कुछ खास ऐड-ऑन रिचार्ज पैक दे रही है। इन पैक के साथ मोबाइल डेटा के अलावा हैंडसेट इंश्योरेंस का फायदा भी मिलता है। कंपनी के ये पैक ₹61, ₹201 और ₹251 की कीमत में आते हैं। इनमें फोन के लिए अधिकतम ₹25,000 तक का इंश्योरेंस कवर दिया जाता है। हालांकि, तीनों प्लान की कीमत, इंश्योरेंस की अवधि और डेटा बेनिफिट अलग-अलग हैं।

End of Feed