डिजिटल अरेस्ट से 7 करोड़ की ठगी, जानें क्या है साइबर फ्रॉड का नया तरीका और क्यों है इतना खतरनाक

7 crore digital arrest fraud: उद्योगपति ओसवाल से सीबीआई अधिकारी बनकर संपर्क किया और उनसे 7 करोड़ रुपये ठगे गए। उन्हें एक फर्जी गिरफ्तारी वारंट भी दिखाया और ऑनलाइन गिरफ्तारी की धमकी दी गई इसके बाद करोड़ों रुपये की ठगी की अंजाम दिया।

7 crore digital arrest fraud: वर्धमान समूह के चेयरमैन एसपी ओसवाल के साथ डिजिटल अरेस्ट फ्राड हुआ है। को साइबर जालसाजों ने ओसवाल के साथ साइबर धोखाधड़ी कर उनके बैंक अकाउंट से 7 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए। बता दें कि डिजिटल अरेस्ट के द्वारा ठगी का यह पहला मामला नही है इससे पहले भी कई लोगों ने इसका शिकार होकर लाखों रुपये गंवाएं हैं। यहां हम आपको डिजिटल अरेस्ट के बारे में बता रहे हैं। साथ ही इससे बचने का तरीका भी जानेंगे।

digital arrest fraud

digital arrest fraud

एसपी ओसवाल के साथ क्या हुआ?

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, जालसाजों ने उद्योगपति ओसवाल से सीबीआई अधिकारी बनकर संपर्क किया। उन्होंने उन्हें एक फर्जी गिरफ्तारी वारंट भी दिखाया और ऑनलाइन गिरफ्तारी की धमकी दी। बाद में जालसाजों ने कंपनी के मालिक से 7 करोड़ रुपये की ठगी की। यह बड़ी रकम कंपनी के विभिन्न बैंक अकाउंट से ट्रांसफर की गई।

End of Feed