Reel बनाओ, पैसे कमाओ, सरकार देगी 50 लाख रुपये, AI से भी बना सकते हैं

'वन्दे मातरम् फ्रेम्स' प्रतियोगिता उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो फिल्म निर्माण, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और AI के माध्यम से अपनी रचनात्मकता को नई पहचान देना चाहते हैं।

अगर आप फिल्म निर्माण, वीडियो एडिटिंग, कंटेंट क्रिएशन या AI आधारित फिल्में बनाने में रुचि रखते हैं, तो आपके पास अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने 'वन्दे मातरम् फ्रेम्स- राष्ट्रीय फिल्म निर्माण प्रतियोगिता' की शुरुआत की है। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी रील, AI फिल्म या लघु फिल्म बनाकर हिस्सा ले सकते हैं और 50 लाख रुपये तक के आकर्षक पुरस्कार जीत सकते हैं।

vandemataram150

'वन्दे मातरम् फ्रेम्स- राष्ट्रीय फिल्म निर्माण प्रतियोगिता'

युवा क्रिएटर्स को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य देशभर के युवा फिल्मकारों और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को अपनी रचनात्मकता दिखाने का अवसर देना है। प्रतियोगिता में 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। इसके माध्यम से न केवल उनकी प्रतिभा को पहचान मिलेगी, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का भी मौका मिलेगा।

End of Feed