1 अगस्त से बदलने जा रहे हैं UPI के नियम, GPay, Paytm, और PhonePe यूजर्स पर पड़ेगा असर

GPay, Paytm, और PhonePe के यूजर्स के लिए काम की खबर है। अगर आप ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते हैं तो बता दें कि 1 अगस्त 2025 से UPI के नियमों में बदलाव होने जा रहा है। NPCI ने UPI में अब कई सारी लिमिट्स सेट कर दी हैं।

UPI New Rules: टेक्नोलॉजी की दौर में डिजिटल पेमेंट एक बेसिक जरूरत बन चुका है। आज एक रुपये से लेकर हजारों रुपये का लेन-देन घर बैठे एक क्लिक में हो जाता है। UPI की सर्विस ने देशभर के करोड़ों लोगों को बड़ी सहूलियत दी है। डिजिटल पेमेंट करने वाले करोड़ों यूजर्स की सुविधा के लिए NPCI यानी नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया समय समय पर UPI के नियमों में बदलाव करता रहता है। अगर आप ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। 1 अगस्त 2025 से UIP के नियमों में एक बार फिर से बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

UPI (3)

यूपीआई के बदलने जा रहे हैं नए नियम। (फोटो क्रेडिट-File)

अगर आपने अपने फोन में GPay, Paytm, Bhim और PhonePe को इंस्टाल कर रखा है तो 3 दिन बाद आपको UPI Payment में बड़े बदलाव मिलने वाले हैं। आपको यूपीआई के नए नियमों के बारे में जरूर जानना चाहिए। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया(NPCI) ट्रांजैक्शन पर नई लिमिट्स लगाने जा रहा है। इसका सीधा असर यूपीआई यूजर्स पर पड़ेगा।

End of Feed