Upcoming Smartphones May 2024: हर महीने भारत में कई 5जी फोन लॉन्च होते हैं। मई का आधा महीना बीत गया है। अब तक आईकू जेड9एक्स और मोटोरोला एज 50 फ्यूजन जैसे फोन लॉन्च हो गए हैं। आखिरी दो हफ्तों में भी भारत में कई दमदार फोन लॉन्च होने वाले हैं। यदि आप भी नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। यहां हम भारत में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं।
Upcoming smartphones May 2024
Realme GT 6T
रियलमी का गेमिंग फोन रियलमी जीटी 6टी 22 मई को भारत में लॉन्च होने वाला है। दावा है कि इस फोन को 00W फास्ट चार्जिंग से लैस किया जाएगा। फोन में स्नैपड्रैगन 7+ Gen 3 प्रोसेसर, 5,500mAh की बैटरी और 20Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन वाली 6.78 इंच 1.5K ओएलईडी डिस्प्ले मिल सकता है। डिवाइस LPDDR5x रैम, UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आएगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर (OIS) सपोर्ट के साथ और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: Telecom Tariff Hike: मोबाइल चलाना होगा महंगा, लोकसभा चुनाव के बाद 25% बढ़ सकती हैं टैरिफ प्लान की कीमतें
Poco F6
पोको के इस फोन को 23 मई को पेश किया जाएगा। फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आ गई है। पोको F6 में 6.7 इंच 120Hz 1.5K OLED डिस्प्ले, 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है। दावा है कि फोन 90W फास्ट चार्जिंग और 5,000mAh की बैटरी के साथ आएगा। इसके अलाव इसमें LPDDR5x रैम, UFS 4.0 स्टोरेज और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है।
iQoo Z9 Turbo
आईकू के इस फोन को चीन में पहले ही लॉन्च कर दिया गया है। दावा है कि फोन जल्द ही भारत में भी लॉन्च हो सकता है। iQoo Z9 Turbo के चीनी वेरियंट में 1.5K रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट मिलता है। फोन में 6000 एमएएच की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन को भारत में 25 हजार से कम कीमत में पेश किया जा सकता है।
