Upcoming Phones: भारत में लॉन्च होने वाले है ये दमदार फोन, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट

Upcoming Flagship Phones In India: यहां हम कुछ शानदार ऑप्शन बता रहे हैं जो जल्द भारत में लॉन्च होने वाले हैं। इन फ्लैगशिप फोन में दमदार कैमरा सेटअप से लेकर पावरफुल प्रोसेसर तक आपको मिलने वाला है। लिस्ट में सैमसंग गैलेक्सी S24 सीरीज और वनप्लस 12 सीरीज जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं।

Upcoming Flagship Phones In India: साल का आखिरी महीने आने वाला है। ऐसे में कई लोग अपने स्मार्टफोन को अपग्रेड करने के बारे में सोचने लगे हैं। यदि आप एक नए फ्लैगशिप फोन की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम कुछ शानदार ऑप्शन बता रहे हैं जो जल्द भारत में लॉन्च होने वाले हैं। इन फ्लैगशिप फोन में दमदार कैमरा सेटअप से लेकर पावरफुल प्रोसेसर तक आपको मिलने वाला है। चलिए देखते हैं लिस्ट।

OnePlus 12

वनप्लस 12 को क्वालकोम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं इस फोन को 2,600 निट्स और 120Hz रीफ्रेश वाली AMOLED डिस्प्ले से लैस किया जाएगा। फोन में प्राइमरी कैमरे के लिए बिल्कुल नया Sony LYTIA सेंसर मिलेगा। इसके अलावा स्मार्टफोन में पेरिस्कोप लेंस मिलने का भी दावा है। इस साल के आखिर में या जनवरी 2024 में OnePlus 12 सीरीज को पेश किया जा सकता है।

End of Feed