Type-C Charger: लैपटॉप का चार्जर अलग, मोबाइल का अलग और बाकी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का अलग... लेकिन अब नहीं, इन सभी को एक ही किस्म के चार्जर से चार्ज किया जा सकेगा. ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स ने स्मार्टफोन से लेकर बाकी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस के लिए टाइप-सी चार्जर को कॉमन चार्जर सॉल्यूशन कहा है. मिनिस्ट्री ऑफ कन्ज्यूमर अफेयर्स, फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन ने कहा है कि बीआईएस ने मौजूदा अंतर्राष्ट्रीय मानकों के हिसाब से टाइप-सी केबल और कनेक्टर्स को अपनाने की बात कहीं है.
स्मार्टफोन से लेकर बाकी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस के लिए टाइप-सी चार्जर को कॉमन चार्जर सॉल्यूशन कहा है.
क्या-क्या चार्ज होगा टाइप-सी से
ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स द्वारा जारी बयान में सामने आया है कि कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस टाइप-सी पोर्ट, प्लग और केबल के जरिए चार्ज किए जा सकते हैं. इनमें मोबाइल फोन, लैपटॉप और नोटबुक शामिल हैं. बीआईसी के इस फैसले से यूजर्स को बहुत सहूलियत होने वाली है जहां बैग में भले ही 3 इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हों, लेकिन उनके लिए चार्जर सिर्फ एक ही रखने से काम चल जाएगा. कयास लगाए जा रहे हैं कि मार्च 2025 तक टाइप-सी सबके लिए कॉमन हो जाएगा.
यूजर्स को मिलेगी बड़ी राहत
सभी डिवाइस के लिए 1 चार्जर... कहने का मतलब ये है कि अब आपको लैपटॉप के लिए अलग, टैबलेट के लिए अलग और मोबाइल के लिए अलग चार्जर रखने की जरूरत नहीं होगी. बता दें कि बोर्ड ने टाइप-सी चार्जर को सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए कॉमन बनाने की बात को लेकर स्टेकहोल्डर्स के बातचीत की है, 16 नवंबर 2022 एक टास्क फोर्स गठित करते हुए मीटिंग में इस बात पर विचार-विमर्ष किया था.
