Truecaller पर अब दिखेगी LinkedIn की Verified प्रोफेशनल जानकारी, जानें कैसे करेगा काम नया फीचर

इस फीचर के जरिए Truecaller यूजर अपनी LinkedIn प्रोफाइल से कुछ प्रोफेशनल डिटेल्स अपने Calling Card पर दिखा सकता है। इससे लोगों को उसकी कई सारी प्रोफेशनल डिटेल्स मालूम चल सकेंगी।

अगर आप Truecaller इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक काम की खबर है। अब Truecaller पर कॉल आने पर सिर्फ नाम और फोटो ही नहीं, बल्कि सामने वाले व्यक्ति की LinkedIn से Verified प्रोफेशनल जानकारी भी दिखाई जा सकती है। इसलिए अगर आप ट्रूकॉलर या फिर लिंक्डइन का इस्तेमाल करते हैं तो आपको एक नई सुविधा मिलने वाली है।

Tech news in Hindi

ट्रूकॉलर और लिंक्डइन की पार्टनरशिप से लाखों यूजर्स को सहूलियत मिलने वाली है।

Truecaller ने प्रोफेशनल सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म LinkedIn के साथ साझेदारी की है। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स अपनी LinkedIn प्रोफाइल की Verified जानकारी को Truecaller के Calling Card पर दिखा सकेंगे। यह फीचर ऑप्शनल है। यानी यूजर खुद तय कर सकता है कि वह अपनी प्रोफेशनल जानकारी Truecaller पर दिखाना चाहता है या नहीं।

End of Feed